FB Messenger Chat Tips | How To Keep Chat Safe on FB Messenger| अब कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी फेसबुक मैसेंजर पर चैट! इस फीचर से मैसेज पूरी तरह होंगे सुरक्षित


Last Updated:

ऑनलाइन चैटिंग में प्राइवेसी की चिंता आम है, लेकिन Facebook Messenger का सीक्रेट कन्वर्सेशन फीचर इस समस्या को दूर कर देता है. इस फीचर से चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होती है, यानी मैसेज सिर्फ भेजने और पाने वाला ही पढ़ सकता है, मेटा भी नहीं. इसमें मैसेज को तय समय बाद अपने आप डिलीट करने का ऑप्शन भी मिलता है. यह फीचर केवल Messenger ऐप (Android और iOS) पर काम करता है और चैट उसी डिवाइस पर दिखती है जहां से इसे शुरू किया गया हो, जिससे आपकी बातचीत पूरी तरह सुरक्षित रहती है.

ख़बरें फटाफट

अब कोई नहीं पढ़ पाएगा फेसबुक मैसेंजर पर चैट! इस फीचर से मैसेज होंगे सुरक्षितZoom

जब भी आप किसी से ऐप के जरिए बातें करते हैं तो कई बार मन में संदेह आता है कि कही आपकी चैट लीक न हो जाए या फिर कोई और आपकी चैट को न पढ़ लें. प्राइवेसी की चिंता सिर्फ आपको ही नहीं, सभी को रहती है. अलग-अलग ऐप्स में सुरक्षी बढ़ाने के लिए फीचर्स होते हैं. फेसबुक मैसेंजर में एक खास फीचर है जिसे सीक्रेट कन्वर्सेशन कहते हैं. ये चैट पूरी तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होती है, मतलब मैसेज सिर्फ आप और जिससे बात कर रहे हैं, वही पढ़ सकते हैं. यहां तक कि मेटा कंपनी भी नहीं देख सकती. ये फीचर प्राइवेसी के लिए बहुत अच्छा है, खासकर जब आप कोई पर्सनल या महत्वपूर्ण बात करना चाहते हैं.

ये सीक्रेट चैट में आप मैसेज को टाइमर सेट करके हटा भी कर सकते हैं. जैसे 5 सेकंड, 1 मिनट या 1 दिन बाद खुद-ब-खुद डिलीट हो जाए. दोनों तरफ डिवाइस की एक खास की होती है जिससे आप चेक कर सकते हैं कि चैट सच में एन्क्रिप्टेड है या नहीं. ये फीचर सिर्फ मैसेंजर ऐप में काम करता है, एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर। फेसबुक चैट या messenger.com पर ये नहीं दिखता. चैट सिर्फ उसी फोन पर दिखती है जहां से शुरू की गई है और सामने वाले के फोन पर जहां वो ओपन करता है.

कैसे शुरू करें सीक्रेट कन्वर्सेशन?

  • एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए स्टेप्स एक जैसे हैं. सबसे पहले मैसेंजर ऐप खोलिए.
  • फिर होम आइकन पर क्लिक करें.
  • फिर ऊपर ‘+’ आइकन पर टैप करें.
  • अब टॉप राइट में लॉक आइकन दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
  • उसके बाद जिस दोस्त या कॉन्टैक्ट से बात करनी है, उसे चुन लीजिए. इसके बाद चैट शुरू हो जाएगी.
  • अगर आप चाहें तो टेक्स्ट बॉक्स में क्लॉक आइकन पर टैप करके टाइमर सेट कर सकते हैं, ताकि मैसेज खुद गायब हो जाएं.

सीक्रेट मोड से बढ़ती है सुरक्षा

ये फीचर बहुत आसान है और प्राइवेसी बढ़ाने के लिए बेस्ट है। लेकिन कुछ बातें ध्यान रखनी जरूरी हैं. ये चैट सिर्फ मोबाइल ऐप में होती है, कंप्यूटर या वेब वर्जन में नहीं। अगर आप दूसरे फोन से लॉगिन करते हैं तो पुरानी सीक्रेट चैट नहीं दिखेगी. साथ ही, वीडियो या ऑडियो कॉल भी सीक्रेट मोड में कर सकते हैं. चैट में लॉक आइकन दिखता है तो समझ लीजिए कि एन्क्रिप्शन ऑन है.

फेसबुक मैसेंजर ने ये फीचर सालों से दिया हुआ है और अभी भी काम कर रहा है. बस कुछ स्टेप्स में आपकी चैट पूरी तरह प्राइवेट हो जाएगी. ये छोटा सा टिप आपकी बातों को सुरक्षित रख सकता है.

hometech

अब कोई नहीं पढ़ पाएगा फेसबुक मैसेंजर पर चैट! इस फीचर से मैसेज होंगे सुरक्षित



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading