Amazon Republic Day Sale: Google Pixel 10 Pro XL पर 15,000 से ज्यादा की बचत


Google Pixel 10 Pro XL की खरीद पर इस महीने बंपर डिस्काउंट ऑफर किया गया है. गूगल के इस इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लॉन्च प्राइस ₹1,24,999 है. हालांकि, अभी Amazon Great Republic Day Sale 2026 में ये मात्र ₹1,10,990 में मिल रहा है, यानी ग्राहक अभी ₹14,009 की फ्लैट छूट का लाभ उठा सकते हैं.

इसके अलावा, SBI क्रेडिट कार्ड EMI पर ₹1,000 का एक्स्ट्रा इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे कुल बचत ₹15,000 से ज्यादा हो जाती है. पुराने फोन का एक्सचेंज ऑफर भी लागू है, जो इफेक्टिव प्राइस को और कम कर सकता है. ये Republic Day सेल में सबसे आक्रामक फ्लैगशिप डील्स में से एक है.

डिजाइन डिटेल (Design Detail)
ये Google की Pixel सीरीज का सबसे बड़ा और सबसे पावरफुल मॉडल है. Pixel 10 Pro XL का डिजाइन क्लासिक Pixel स्टाइल में है, जिसमें फ्लैट एजेस, बड़ा कैमरा बार और प्रीमियम फिनिश है. इसमें 6.8 इंच का बड़ा LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो Super Actua टेक्नोलॉजी से लैस है. रिजॉल्यूशन 1344 x 2992 पिक्सल (QHD+), 486 ppi डेंसिटी, 1-120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 3300 nits तक है, जो HDR कंटेंट के हिसाब से शानदार है.

फ्रंट और बैक दोनों तरफ Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन है. डायमेंशन्स लगभग 162.8 x 76.6 x 8.5 mm हैं और वजन 232 ग्राम है. कलर ऑप्शन में Obsidian (ब्लैक), Moonstone (सफेद/सिल्वर) और Jade (ग्रीन) शामलि है. IP68 रेटिंग से डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट है. डिजाइन प्रीमियम लगता है और कैमरा बार सभी पिक्सल फोन की तरह हॉरिजॉंटल ही है.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स (Features & Specifications)
इसमें Google Tensor G5 चिपसेट (Octa-core, 3.78 GHz तक) है, जो AI परफॉर्मेंस के लिए ऑप्टिमाइज्ड किया गया है.साथ ही इसे Titan M2 सिक्योरिटी चिप के साथ पेश किया गया है. 16 GB LPDDR5X RAM के साथ 256GB, 512GB या 1TB (UFS 4.0) स्टोरेज ऑप्शन मिलता है.

Google Pixel 10 Pro XL में 5200 mAh की बैटरी है, जिसे 45W फास्ट चार्जर और 23W वायरलेस चार्जिंग (Qi2 सपोर्ट) की मदद से चार्ज किया जा सकता है. साथ में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर है. इसे Android 16 आउट ऑफ बॉक्स के साथ 7 साल के OS अपडेट्स, सिक्योरिटी पैच और Pixel Drop फीचर्स मिलते हैं.

अन्य फीचर्स में 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, UWB, स्टीरियो स्पीकर्स, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर (डिस्प्ले में), फेस अनलॉक, Gemini AI इंटीग्रेशन (Gemini Live, AI Pro Zoom, Video Boost, Night Sight Video, Add Me, Best Take आदि) शामिल है. इसके AI फीचर्स में मैजिक एडिटर, सर्कल टू सर्च, कैमरा कोच आदि शामिल है.

कैमरा (Camera)
Pixel 10 Pro XL का कैमरा सिस्टम सबसे बड़ा हाइलाइट है. रियर में इसे ट्रिपल कैमरा मिलता है. इसमें 50 MP मेन , 48 MP अल्ट्रावाइड और 48 MP टेलीफोटो शामिल है. वीडियो क्वालिटी भी अच्छी है. इसमें 8K @30fps तक शूट किया जा सकता है. फ्रंट कैमरा भी सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए शानदार है.

ये फोन AI, कैमरा और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के लिए बेस्ट है. अगर आप क्लीन Android, लंबे अपडेट्स और कमाल की फोटोग्राफी चाहते हैं, तो Pixel 10 Pro XL परफेक्ट चॉइस हो सकती है. कुल मिलाकर, ये 2025-2026 के टॉप फ्लैगशिप स्मार्टफोन में से एक है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading