Video: इस रशियन हसीना को शादी के लिए चाहिए भारतीय लड़का, वीडियो में बताई अपनी मजेदार शर्तें


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने इंटरनेट यूजर्स को हैरानी में भी डाल दिया है और हंसी से लोटपोट भी कर दिया है. वीडियो में एक रशियन युवती भारतीय लड़के से शादी करने की इच्छा जाहिर करती नजर आ रही है. इतना ही नहीं, वह शादी के लिए ऐसी-ऐसी शर्तें और ऑफर गिनाती है कि सुनकर लोग कमेंट सेक्शन में टूट पड़े हैं. कोई इसे मजाक बता रहा है तो कोई इसे “ड्रीम ऑफर” कहकर अपने दोस्तों को टैग कर रहा है.

रशियन हसीना को चाहिए भारतीय लड़का

वायरल क्लिप में युवती कैमरे के सामने साफ हिंदी-इंग्लिश मिक्स अंदाज में कहती है कि उसे शादी के लिए भारतीय लड़का चाहिए. वह दावा करती है कि जो भी उससे शादी करेगा, उसे 5 लाख रुपये नकद दिए जाएंगे. साथ ही एक सोने की अंगूठी, बुलेट बाइक और सोने के लिए पलंग भी दिया जाएगा. वीडियो में वह मुस्कुराते हुए कहती है कि इच्छुक लड़के कमेंट में अपना नाम और नंबर लिख दें, वह खुद कॉल करेगी, बस यहीं से सोशल मीडिया पर मानो बाढ़ आ गई. वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़की ने पारंपरिक भारतीय लिबास पहना हुआ है और कैमरे के सामने खड़े होकर वो रील बनाती दिखाई दे रही है.

भारतीय परंपराओं को प्यार करती है ये गौरी मैम

इस रशियन मैम को का अंदाज एक दम देसी और भारतीय है, कहा जा रहा है कि ये लड़की भारत को पसंद करती है और अक्सर भारतीय परंपराओं को निभाती है. इस तरह की कई सारी रील इस विदेशी लड़की ने बनाई है जिन पर लाखों व्यूज हैं. अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुंवारे लड़कों नें अपना नंबर कमेंट करना शुरू कर दिया है और मानों कमेंट्स की झड़ी लग गई है.

यह भी पढ़ें: जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल

यूजर्स ने लगाई कमेंट्स की झड़ी

वीडियो को फेमस इंस्टाग्राम मीम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मैं शादी करने के लिए तैयार हूं, बताओ कहां आना है. एक और यूजर ने लिखा…आपना नंबर दे दीजिए, हम खुद कॉल कर लेंगे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इतनी खूबसूरत लड़की से कौन शादी नहीं करना चाहेगा.

यह भी पढ़ें: तेंदुए को ‘बेहोश’ समझ बैठे थे लोग, वह अचानक ऐसे झपटा… होश उड़ा देगा वीडियो





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading