23.24 KM माइलेज, सनरूफ और ADAS! इस Hybrid Car की मार्केट में बंपर डिमांड, पूरी फैमिली आ जाएगी


Toyota इंडियन मार्केट में बेहतर परफॉरमेंस कर रही है. सेल के मामले में पिछले महीने भी कंपनी ने बेहतर रिकॉर्ड हासिल किया है. एक ओर Innova + Hycross लिस्ट में पहले नंबर पर रही. वहीं, Hyryder की सेल में भी धमाकेदार बढ़ोतरी हुई है. आइए, कंपनी की Best Selling Cars के बारे में जानते हैं.

लिस्ट में पहले नंबर पर Innova/Hycross है. इसे पिछले महीने कुल 9,455 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 9,780 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 3 प्रतिशत की मामूली गिरावट को दर्शाता है. इनोवा हाईक्रॉस की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 19.15 लाख है.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस में प्रीमियम इंटीरियर है. ग्राहक इसे लेदर अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 10.1-इंच टचस्क्रीन, JBL ऑडियो और ऑटोमन सेकंड रो सीट्स के साथ खरीद सकते हैं. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स, 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग, Toyota Safety Sense ADAS (एडाप्टिव क्रूज, लेन असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर) शामिल है. इंजन ऑप्शन में 2.0L पेट्रोल (173 bhp) या हाइब्रिड (184 bhp) शामिल है. माइलेज 23.24 kmpl के आसपास है.

Toyota Hyryder

लिस्ट में दूसरे नंबर पर टोयोटा हायराइडर है. इस Hybrid SUV को पिछले महीने 9,156 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 4,941 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 85 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Toyota Glanza

बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर टोयोटा ग्लैंजा है. इस पॉपुलर हैचबैक को जनवरी 2026 में 2,978 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 3,455 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 14 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Toyota Fortuner

चौथे नंबर पर फॉर्च्यूनर है. इसे पिछले महीने 3,046 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 3,149 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 3 प्रतिशत की मामूली गिरावट को दर्शाता है.

Toyota Taisor

मामूली बढ़ोतरी को दम पर टैसर ने टॉप-5 की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. इसे पिछले महीने 2,521 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं टैसर की कुल 2,470 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई कंपनी टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Rumion की 2,829 यूनिट, Hilux की 317 यूनिट, Camry की 184 यूनिट, Vellfire की 123 यूनिट और LC300 की 21 यूनिट बिकी हैं. इस तरह कंपनी ने कुल 30,630 यूनिट सेल की हैं, जो जनवरी 2025 में बेची गई 26,178 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading