OnePlus 13 पर विजय सेल्स में 12,500 रुपये तक की छूट


अगर आप फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन बजट को लेकर थोड़ा सोचते हैं, तो OnePlus 13 पर मिल रही नई डील आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकती है. विजय सेल्स पर इस प्रीमियम 5G स्मार्टफोन पर बड़ी छूट दी जा रही है, जिससे यह डिवाइस पहले से काफी किफायती हो गया है.

OnePlus 13 को भारत में 69,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. फिलहाल Vijay Sales की वेबसाइट पर यह 60,999 रुपये में उपलब्ध है, यानी सीधा 9,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है.

इतना ही नहीं, अगर आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI के जरिए पेमेंट करते हैं तो अडिशनली 3,500 रुपये की छूट भी मिल सकती है. इस तरह कुल मिलाकर 12,500 रुपये तक की बचत संभव है. ध्यान दें कि ऐसे ऑफर सीमित समय के लिए होते हैं, इसलिए जल्दी निर्णय लेना फायदेमंद हो सकता है. स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus 13 में 6.82-इंच का QHD+ LTPO 3K डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. यह पैनल HDR10+ और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी भी शानदार रहती है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जो Adreno 830 GPU के साथ आता है. फोन में 24GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है, जो इसे पावर यूजर्स के लिए भी उपयुक्त बनाता है.

मिलता है 32 मेगापिक्सल कैमरा
कैमरा सेटअप भी दमदार है. पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम) और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

बैटरी के मामले में OnePlus 13 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. कुल मिलाकर, मौजूदा ऑफर के साथ OnePlus 13 एक बेहतरीन फ्लैगशिप डील साबित हो सकता है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading