Hero Splendor On-Road Price & EMI Details: नई स्प्लेंडर खरीदने के लिए होना चाहिए इतना बजट, जानिए मासिक किस्त की डिटेल


Hero Splendor देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है. गांव से लेकर शहर तक इसकी बंपर डिमांड है. हाल ही में लागू हुए GST 2.0 नियम के बाद इस पर लगने वाली GST को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. सितंबर 2025 से ये बाइक अब काफी सस्ती हो गई है.

राजधानी दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत मात्र ₹74,152 से शुरू होती है. अगर आपक आने वाले दिनों में इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं और बजट कम है, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है. इस लेख में हम Hero Splendor Plus की On Road Price और EMI Details के बारे में जानेंगे. साथ ही बाइक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पर भी नजर डालेंगे.

Hero Splendor On Road Price

जैसा कि आपको बताया दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹74,152 है. इस पर आपको 6,462 रुपये का RTO शुल्क और 8,048 रुपये तक का इंश्योरेंस अमाउंट देना होगा. इस तरह गाड़ी की ऑन रोड कीमत ₹88,662 हो जाएगी. आपको बता दें कि ये आंकड़े शहर, डीलरशिप, RTO और इंश्योरेंस कंपनी बदलने पर कम-ज्यादा हो सकते हैं.

Hero Splendor EMI Details

अगर आप नई स्प्लेंडर खरीदते समय 20 हजार का Down Payment करते हैं, तो बचे हुए ₹68,662 रुपये पर Bike Loan लेना होगा। Credit Score बेहतर हुआ तो आपको ये लोन लगभग 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर मिल सकता है. अगर आप ये लोन 2 साल के लिए लेते हैं, तो आपको 3168 रुपये की कुल 24 EMI भरनी होगी.

इस तरह 2 साल में कुल 7380 रुपये के करीब ब्याज जाएगा. ब्याज जुड़ने के बाद गाड़ी की कीमत 96,042 रुपये हो जाएगी. इसमें 20 हजार रुपये डाउन पेमेंट वाले भी शामिल हैं. हालांकि, ये महज उदाहरण है. सही ब्याज दर पर बाइक लोन मिलना आपकी मंथली इनकम और क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है.

डिजाइन और फीचर्स

इसका डिजाइन पारंपरिक और व्यावहारिक है. इसमें आकर्षक ग्राफिक्स, लंबी आरामदायक सीट और मजबूत एलॉय व्हील्स दिए गए हैं. मॉडर्न फीचर्स की बात करें तो इसके XTEC वेरिएंट में डिजिटल कंसोल, Bluetooth कनेक्टिविटी, कॉल/SMS अलर्ट और USB चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं. सेफ्टी के लिए इसमें साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ और इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) दिया गया है.

इंजन और माइलेज

इसमें 97.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, BS6 OBD2B कंप्लायंट इंजन है. ये पावरट्रेन 7.91 bhp की पावर और 8.05 Nm टॉर्क जनरेट करता है. स्मूथ राइडिंग के लिए इसमें 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. इसका क्लेम्ड माइलेज 70 KMPL के आस-पास है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading