Tata Motors का EV मार्केट पर राज! दनादन सेल की दम पर MG, Maruti और Hyundai को पछाड़ा


इंडियन ऑटो मार्कट में समय के साथ Electric Cars की मांग बढ़ रही है. पिछले महीने भी सही देखने को मिला. जनवरी 2026 में देश की सभी कार कंपनियों ने मिलकर कुल 18,470 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां सेल की हैं. ये आंकड़ा दिसंबर 2025 में इस सेगमेंट के अंदर बेची गई कुल 14,944 यूनिट के मुकाबले मासिक स्तर पर आई 23.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

हमेशा की तरह पिछले महीने भी Tata Motors देश की सबसे ज्यादा Electric Car बेचने वाली कंपनी रही. वहीं, JSW MG और Mahindra की सेल में भी धमाकेदार बढ़ोतरी हुई है. आइए, जानते हैं कि जनवरी 2026 में किस कंपनी ने कितनी EVs सेल की हैं.

Tata Motors

लिस्ट में पहले नंबर पर टाटा मोटर्स है. पिछले महीने इन्होंने कुल 8007 नई EV सेल की हैं. ये आंकड़ा दिसंबर 2025 में बेची गई कुल 6490 इलेक्ट्रिक कारों के अलावा मासिक स्तर पर आई 24 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

JSW MG

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर JSW MG है. जनवरी 2026 में इसकी कुल 4703 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा दिसंबर 2025 में बेची गई 3559 यूनिट के मुकाबले मासिक स्तर पर आई 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra

लिस्ट में तीसरे नंबर पर महिंद्रा है. इसे पिछले महीने 3668 नए EV के ग्राहक मिले. ये आंकड़ा दिसंबर 2025 में सेल की गईं कुल 3083 यूनिट के मुकाबले मासिक स्तर पर आई 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Vinfast

आते ही छाने वाली विनफास्ट ने चौथे स्थान हासिल किया है. पिछले महीने इन्होंने कुल 435 नई EVs सेल की हैं. ये आंकड़ा दिसंबर 2025 में सेल की गईं 376 इलेक्ट्रिक गाड़ियों के मुकाबले मासिक स्तर पर आई 15.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hyundai

हुंडई ने भी टॉप-5 कंपनियों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इनकी कुल 333 नई EVs बिकी हैं. ये आंकड़ा दिसंबर 2025 में सेल की गईं 263 यूनिट के मुकाबले मासिक स्तर पर आई 26.62 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई टॉप-5 इलेक्ट्रिक कार कंपनियों के अलावा पिछले महीने BMW की 321 यूनिट, Kia की 309 यूनिट, BYD की 231 यूनिट, Maruti की 215 यूनिट, Mercedes की 70 यूनिट, Citroen की 41 यूनिट, Tesla की 37 यूनिट और Volvo की मात्र 36 यूनिट बिकी हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading