Video: काल बनकर गिरा कंटेनर, पलक झपकते ही खत्म हुई जिदंगी, मलबे में तब्दील हुई कार


Viral Video: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. इस हादसे में 32 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर डी. अनुदीपक की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक ट्रक से भारी कंटेनर रैक अचानक गिरकर पास से गुजर रही कार पर जा गिरा.

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया. उसे बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने तेजी से वाहन मोड़ दिया. अचानक लिए गए इस मोड़ के कारण ट्रक पर रखा कंटेनर रैक संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर पड़ा. दुर्भाग्यवश, उसी समय बगल से गुजर रही कार उसके नीचे दब गई. कार में सवार डी. अनुदीपक की मौके पर ही मौत हो गई. एक पल की अफरा-तफरी और लापरवाही ने एक परिवार से उसका जवान बेटा छीन लिया.

अचानक मोड़ बना जानलेवा

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर से बचाने की कोशिश की, लेकिन भारी लोड और तेज मोड़ के कारण कंटेनर रैक ट्रक से अलग होकर गिर गया. यह हादसा कुछ ही सेकंड में घटा, लेकिन इसके परिणाम बेहद भयावह रहे. सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या कंटेनर को ठीक से सुरक्षित नहीं किया गया था.

एक गलती, खत्म हुई एक जिंदगी

डी. अनुदीपक एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और वह उस सड़क से गुजर रहे थे, तभी किसी और की गलती और लापरवाही उनकी आखिरी सांस बन गई. यह घटना दिखाती है कि सड़क पर एक छोटी सी चूक भी किसी की जिंदगी छीन सकती है. चाहे वह ओवरलोडिंग हो, लापरवाही से ड्राइविंग या सड़क पर अनुशासन की कमी—हर कारक मिलकर ऐसी त्रासदी को जन्म देता है. डी. अनुदीपक की असमय मौत ने उनके परिवार और करीबियों को गहरे सदमे में डाल दिया है.





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading