घर की बेटी को पहली बार आए पीरियड्स तो परिवार ने की गोद भराई, मेहमानों को कराया भोज- वीडियो वायरल


भारत में परंपराओं में विविधताएं पाई जाती हैं. इस देश में हर 100 किमी पर रहना सहन, भाषा, कल्चर और खानपान तक बदल जाता है. ऐसे में कई राज्यों में घर की बेटियों को पहली बार पीरियड्स आने पर घर में जश्म मनाया जाता है और गोदभराई की जाती है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक परिवार अपनी बेटी के पहले पीरियड्स पर जिस तरह से जश्न मना रहा है वो वाकई में देखने और तारीफ करने लायक है.

पहले पीरियड्स पर लड़की की उतारी आरती

जहां एक ओर पीरियड्स आने पर कई लोग महिलाओं को अछूत तक मान लेते हैं ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो लोगों की ऐसी सोच को कुचलता दिखाई दे रहा है. वीडियो में एक परिवार को अपने घर की बेटी के पहले पीरियड्स पर जश्न मनाते देखा जा सकता है. वीडियो में दिख रहा है कि लड़की को घर की महिलाओं ने एक साड़ी की मदद से पर्दे में लिया हुआ है और लोग पर्दे के आगे से ही लड़की को तोहफे देते दिखाई दे रहे हैं.

दिए सोने के गहने और नोटों से की गोद भराई

इस दौरान लड़की का पिता अपनी बेटी को जिसके पहली बार पीरियड्स आए हैं, सोने के आभूषण देता है और हाथ में कुछ पैसे देकर उसके पैर तक छू लेता है. इसके बाद आरती की थाली लाई जाती है जिसमें तरह तरह के फल रखे हुए हैं और पीरियड्स में काम आने वाले पैड रखे हुए हैं. वीडियो में लड़की का छोटा भाई भी उसके पैर छूता दिखाई दे रहा है और पिता सारी रस्मों के बाद बेटी को गले से लगा लेता है. वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: तेंदुए को ‘बेहोश’ समझ बैठे थे लोग, वह अचानक ऐसे झपटा… होश उड़ा देगा वीडियो

यूजर्स भी रस्मों को देख रह गए हैरान

वीडियो को pinkyshahi90 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…हद है, अब ऐसी रस्में भी निभाई जा रही हैं. एक और यूजर ने लिखा…भारत के कई हिस्सो में इस तरह की परंपराएं हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…क्या बात है, इस तरह का रिवाज हर घर में होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading