Aaj ka Dhanu Rashifal 17 February 2026: प्रेम के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. आज आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है. सिंगल लोगों को अपने जीवन में आगे बढ़ने के रास्ते दिखाई देंगे.

जमुई: 17 फरवरी 2026 को धनु राशि के जातकों के जीवन में बड़े बदलाव सामने आएंगे. शनि के कारण घर की शांति में थोड़ी खलल पड़ सकती है. लेकिन आज के दिन आर्थिक रूप से आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को 17 फरवरी के दिन चंद्र मंगल योग का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन कुंभ राशि में चंद्रमा और मंगल की युति होगी, जिस कारण आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है. आज के दिन धनु राशि के जातकों को अचानक से रुका हुआ धन मिल सकता है. जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है, जिससे आपको बड़ा फायदा हो सकता है.
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है. लेकिन इसके बावजूद भी आपका दिन काफी अच्छा जाएगा. आज आपको किसी सार्वजनिक समारोह में हिस्सा लेने का भी मौका मिल सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपको सामाजिक क्षेत्र में नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा. अगर आप नौकरी-पेशा करते हैं तो साथ काम करने वाले लोगों के सहयोग से आपकी राहें आसान होंगी. किसी प्रकार की मुश्किल का हल आप उनके साथ मिलकर ढूंढ सकते हैं. धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपनी वाणी पर नियंत्रण और क्रोध पर काफी कंट्रोल रखने की जरूरत है.
प्रेम के लिहाज से भी अच्छा रहने वाला है दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि प्रेम के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. आज आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है. सिंगल लोगों को अपने जीवन में आगे बढ़ने के रास्ते दिखाई देंगे. आज आपके किसी नए प्रेम-प्रसंग की शुरुआत हो सकती है. उन्होंने बताया कि आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है. अगर आप परिवार से दूर रहते हैं, तो आज के दिन आपको अपने परिवार की याद सता सकती है. धनु राशि के जातकों को आज हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. साथ ही आज के दिन सुंदरकांड का पाठ करने से आपको फायदा मिल सकता है. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 6 रहने वाला है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
