Lava Bold N2 भारत में ₹7,499 की कीमत पर लॉन्च हुआ है. फोन में 5,000mAh बैटरी, 90Hz HD+ डिस्प्ले, Android 15 Go, IP64 रेटिंग और 13MP कैमरा मिलता है. जानिए सेल डेट और पूरी स्पेसिफिकेशन…

Lava Bold N2.
नोएडा बेस्ड स्मार्टफोन कंपनी लावा इंटरनेशनल ने आज यानी कि 17 फरवरी को भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 लॉन्च कर दिया है. ये फोन इस महीने के आखिर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसे खास तौर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए खरीदा जा सकेगा.
लावा Bold N2 की भारत में कीमत ₹7,499 रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है. यह फोन 27 फरवरी से Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी इसे दो कलर ऑप्शन- Indus Black और Siachen White में पेश कर रही है. साथ ही ग्राहकों को फ्री डोरस्टेप सर्विसिंग की सुविधा भी दी जा रही है.
कैसे हैं लावा के नए फोन के फीचर्स…
Lava Bold N2 में 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा.
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
ये स्मार्टफोन Android 15 गो पर चलता है और कंपनी के अनुसार इसमें किसी तरह का ब्लोटवेयर या विज्ञापन नहीं दिया गया है, जिससे यूजर्स को ‘क्लीन Android एक्सपीरिएंस’ मिलेगा.
फोन में Unisoc SC9863A ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है. इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज है, जिसे वर्चुअल RAM के जरिए 4GB तक बढ़ाया जा सकता है.
कैमरा और बैटरी
Lava Bold N2 में 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जो स्क्वायर शेप्ड मॉड्यूल में फिट है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है. पावर के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है. सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है.
कम कीमत में बड़ी स्क्रीन, 90Hz रिफ्रेश रेट और क्लीन Android एक्सपीरिएंस के साथ Lava Bold N2 बजट सेगमेंट में मजबूत ऑप्शन बनकर सामने आया है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
