Ramadan 2026 Chand Mubarak Wishes: सऊदी में दिखा चांद रमजान का हुआ आगाज, सभी को भेंजे मुबारकबाद


Ramadan 2026 Chand Mubarak Wishes: रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौंवा और सबसे पाक महीना है. नया चांद देखने के बाद रमजान की शुरुआत होती है. इसलिए सभी को बेसब्री से रमजान के चांद का इंतजार रहता है. यह चांद शाबान महीने की समाप्ति और रमजान के शुरुआत का प्रतीक है.

भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में 19 फरवरी 2026 से रमजान महीने की शुरुआत होगी. वहीं सऊदी अरब में आज 17 फरवरी को चांद नजर आने की पुष्टि की गई है, जिसके बाद यहां 18 फरवरी से रमजान की शुरुआत हो जाएगी और रोजेदार रोजा रखेंगे.

चांद नजर आते ही सभी एक दूसरे को रमजान की मुबारक बाद देते हैं. आप भी इस मुबारक मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को मुबारकबाद भेजना चाहते हैं तो यहां देखिए रमजान के चांद की मुबारकबाद मैसेज-

Ramadan Chand Mubarak Wishes 2026 in Hindi

चांद की रोशनी, दुआओं का असर,
रमजान लाए आपके लिए खुशियों की खबर.
Ramadan Chand Mubarak 2026

आज चांद भी कहे रमजान मुबारक
और सितारे भी दें आपको सलाम.
सभी को रमजान के चांद की मुबारक

नया चांद, नई खुशियां
नई दुआएं नई उम्मीदें
रब करे आपकी हर तमन्ना पूरी हो जाए
रमजान का चांद मुबारकबाद

रोजे की तपिश में छिपा है सुकून का राज,
अल्लाह करे हर दिन आपका बने खास.
रमजान चांद मुबारक 2026

रोजे की तपिश में छिपा है सुकून का राज,
अल्लाह करे हर दिन आपका बने खास.
Ramadan Chand Mubarak 2026

रदिखा जो रमजान का प्यारा सा चांद,
खुशियों से भर जाए आपका हर एक शाम.
रमजान चांद मुबारक

रमजान का चांद लेकर आया है नूर,
आपकी जिंदगी रहे हमेशा खुशियों से भरपूर.
रमजान 2026 का चांद मुबारक.

आसमान में चमका रहमतों का ये चांद,
खुशियों से भर जाए आपका हर एक जहान.
रमजान 2026 चांद मुबारक.

ये भी पढ़ें: Ramadan 2026: सऊदी अरब में दिखा चांद, 18 फरवरी से रमजान की शुरुआत, भारत में 19 को पहला रोजा !
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading