यूट्यूब हुआ सुबह-सुबह डाउन
दरअसल, दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब आज सुबह से ही ग्लोबली डाउन है. भारत समेत अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ब्राजील और जर्मनी जैसे कई देशों के लाखों यूजर्स को वीडियो देखने, अपलोड करने या सर्च करने में समस्या आ रही है. यूजर्स को स्क्रीन पर ‘समथिंग वेंट रॉन्ग’ का एरर मैसेज दिख रहा है. इससे यूजर्स की दिनचर्या प्रभावित हो रही है. आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, अमेरिका में अकेले 2 लाख से ज्यादा रिपोर्ट्स आई हैं, जबकि ग्लोबल स्तर पर यह संख्या 10 लाख से ऊपर पहुंच चुकी है.
यूट्यूब को क्या हुआ?
यूट्यूब पर परेशानी की शिकायत सबसे पहले अमेरिकी समयानुसार 17 फरवरी को हुई. अमेरिकी यूजर्स ने ही पहले रिपोर्ट किया. भारत में आज यानी 18 फरवरी की सुबह जैसे ही लोगों की नींद खुली यूट्यूब डाउन था. यूजर्स ने सबसे पहले मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर समस्या नोटिस की. कई लोगों को होमपेज लोड नहीं हो रहा था और शॉर्ट्स या लाइव स्ट्रीमिंग पूरी तरह ठप पड़ गई. भारत में दिल्ली, मुंबई, पटना, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से सबसे ज्यादा गड़बड़ी की रिपोर्ट्स आईं. यूजर्स का कहना है कि वे वीडियो प्ले करने की कोशिश करते हैं तो एरर आ जाता है, या ऐप क्रैश हो जाती है.
किन देशों में YouTube डाउन?
दरअसल, यूट्यूब डाइन होने की यह समस्या केलल भारत में ही नहीं है. पूरी दुनिया में यूट्यूब डाउन है. इसमें भारत, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और कई अन्य देश शामिल हैं. इससे साफ है कि यूट्यूब आउटेज सिर्फ एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है. हालांकि, सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित हुआ है.
क्या YouTube TV भी प्रभावित हुआ?
जी हां, यूट्यूब डाउन है, इसका मतलब YouTube TV भी इस ठप की चपेट में आया है. करीब 10,000 आउटेज रिपोर्ट दर्ज की गईं. इससे पता चलता है कि यह समस्या सिर्फ मुख्य वीडियो प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसके लाइव टेलीविजन स्ट्रीमिंग सर्विस तक भी पहुंच गई.
YouTube ने आउटेज पर क्या कहा?
TeamYouTube ने ठप होने की बात को स्वीकार किया और कहा कि वे इस समस्या की जांच कर रहे हैं. यूट्यूब ने आधिकारिक बयान में कहा, ‘हम इस समस्या को देख रहे हैं, और फिलहाल इसका समाधान नहीं मिला है, लेकिन हम इस पर नजर बनाए हुए हैं. जैसे ही कोई अपडेट मिलेगा, हम आपको जानकारी देंगे.’ कंपनी ने यूट्यूब सर्विस ठप होने का कारण या पूरी सेवा कब तक बहाल होगी, इसकी कोई जानकारी नहीं दी है.
यूट्यूब डाउन होने की वजह क्या है?
अभी तक यूट्यूब को गड़बड़ी पता नहीं चली है. हालांकि, टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह एक टेक्निकल ग्लिच या सर्वर-साइड इश्यू हो सकता है. साइबर अटैक की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है. जब तक पहले भी यूट्यूब कई बार डाउन हुई है. स बार की समस्या गूगल के क्लाउड सर्वर्स से जुड़ी हो सकती है, क्योंकि यूट्यूब टीवी और गूगल सर्च में भी कुछ यूजर्स को दिक्कत आई है. हालांकि, कंपनी की ओर से कहा जा रहा है कि वे समस्या की जांच कर रहे हैं.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
