Infinix NOTE EDGE भारत में लॉन्च, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और JBL ऑडियो.


Last Updated:

Infinix NOTE EDGE आज भारत में लॉन्च होगा. ₹20,000 से कम कीमत वाले इस स्मार्टफोन में 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, JBL डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और XOS16 AI फीचर्स मिलेंगे…

ख़बरें फटाफट

JBL स्पीकर्स और स्लिम डिजाइन के साथ आ रहा है आज आ रहा है Infinix NOTE EDGEZoom

Infinix NOTE EDGE 5जी आज होगा लॉन्च.

किफायती फोन के लिए पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड इनफिनिक्स आज यानी कि 18 फरवरी को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix NOTE EDGE लॉन्च करने के लिए तैयार है. फोन की लॉन्चिंग दोपहर 12 बजे होगी. लॉन्च से पहले कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि यह डिवाइस ₹20,000 से कम कीमत सेगमेंट में पेश की जाएगी और लॉन्च ऑफर्स के साथ इसकी कीमत और भी कम हो सकती है.

इनफिनिक्स नोट एज की शुरुआती कीमत ₹20,000 से कम रखी जाएगी. आधिकारिक लॉन्च इवेंट के दौरान अडिशनल बैंक ऑफर और दूसरी डील्स की घोषणा की जा सकती है. सेल डेट और ऑनलाइन रिटेल पार्टनर की जानकारी भी लॉन्च के समय शेयर की जाएगी. Infinix आमतौर पर भारत में प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपने स्मार्टफोन लॉन्च करता है.

डिस्प्ले और डिजाइन
इनफिनिक्स NOTE EDGE में 1.5K रेजोल्यूशन वाला 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसे कंपनी अपने सेगमेंट के सबसे स्लिम कर्व्ड पैनल्स में से एक बता रही है. फोन की मोटाई केवल 7.2mm है, जो इसे स्लिम और प्रीमियम लुक देती है. इसके अलावा इसमें एक खास One Tap बटन दिया गया है, जिससे यूजर्स क्विक शॉर्टकट और कस्टम एक्शन एक्सेस कर सकेंगे.

ऑडियो और परफॉर्मेंस
डिवाइस में JBL के ट्यून किए गए डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और Hi-Res ऑडियो सपोर्ट मिलेगा, जो बेहतर साउंड क्वालिटी का एक्सपीरिएंस देगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है, जो भारतीय बाजार में पहली बार नजर आएगा. ये चिपसेट रोजमर्रा के काम और गेमिंग के लिए बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी पर फोकस करता है.

सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स
Infinix NOTE EDGE XOS16 इंटरफेस पर चलेगा, जिसमें AI-बेस्ड फीचर्स शामिल होंगे. ये फीचर्स फोटोग्राफी, सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन और प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं.

कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, स्लिम डिजाइन, JBL ऑडियो और नए Dimensity प्रोसेसर के साथ Infinix NOTE EDGE मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बन सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading