इसके अलावा HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन पर ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है. ग्राहक अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके कीमत और कम कर सकते हैं.
कैसे हैं फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस?
Motorola Edge 50 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसका 6.7-इंच का कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है, जो 1.5K रेजोलूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. HDR10+ सपोर्ट की वजह से वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का एक्सपीरिएंस शानदार हो जाता है. कलर एक्युरेसी के मामले में भी ये फोन अपनी कीमत से ऊपर का अनुभव देता है.
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है.
पावर के लिए फोन में 4,500mAh की बैटरी मिलती है, जिसे 125W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है. यह फीचर कुछ ही मिनटों में फोन को चार्ज कर देता है, जिससे बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं रहती.
कैमरा सेटअप भी काफी दमदार है. इसके रियर में 50MP का मेन कैमरा (OIS के साथ), 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) मिलता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
प्रीमियम डिस्प्ले, तेज चार्जिंग और मजबूत कैमरा सेटअप के साथ Motorola Edge 50 Pro मौजूदा ऑफर में एक वैल्यू-फॉर-मनी डील साबित हो सकती है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
