सिएरा की एक्स-शोरूम कीमत बेस पेट्रोल वेरिएंट (स्मार्ट प्लस) के लिए ₹11.49 लाख से शुरू होती है और टॉप डीजल ऑटोमैटिक (अकॉम्प्लिश्ड प्लस) के लिए ₹21.29 लाख तक जाती है. वहीं, हुंडई क्रेटा की शुरुआती कीमत बेस पेट्रोल (E) वेरिएंट के लिए ₹10.79 लाख है और टॉप वेरिएंट (किंग नाइट डीजल AT DT) के लिए ₹20.20 लाख तक जाती है. आइए, दोनों की डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, इंजन और माइलेज डिटेल पर नजर डालते हैं.
डिजाइन (Design)
टाटा सिएरा का डिजाइन बोल्ड और मॉडर्न है, जो पुरानी सिएरा की याद दिलाता है. इसकी लंबाई 4340 मिमी, चौड़ाई 1841 मिमी और ऊंचाई 1715 मिमी के साथ व्हीलबेस 2730 मिमी है. इसमें कनेक्टेड LED लाइट बार, टेक्सचर्ड ग्रिल, वर्टिकल फॉग लैंप्स और अल्पाइन विंडो डिजाइन है, जो फ्लोटिंग रूफ इफेक्ट देता है.
वहीं, क्रेटा की लंबाई 4330 मिमी, चौड़ाई 1790 मिमी और ऊंचाई 1635 मिमी है. इसमें पैरामेट्रिक ग्रिल, LED DRLs और शार्क-फिन एंटीना है, जो स्लीक लुक देता है. सिएरा ऊंची और चौड़ी होने से ज्यादा रग्ड लगती है, जबकि क्रेटा ज्यादा अर्बन और स्टाइलिश है. सिएरा का ग्राउंड क्लीयरेंस भी बेहतर है, जो ऑफ-रोड के लिए सूटेबल बनाता है.
इंटीरियर (Interior)
सिएरा का इंटीरियर प्रीमियम है, जिसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप (10.5 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट और 12.3 इंच पैसेंजर डिस्प्ले) है. सीट्स कम्फर्टेबल हैं, रियर सीट्स दो स्टेप रिक्लाइनिंग के साथ और बूट स्पेस 622 लीटर का है. इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और मेमोरी फंक्शन है.
क्रेटा में डुअल 10.25 इंच स्क्रीन हैं, अच्छी स्पेस लेकिन बूट सिर्फ 433 लीटर है. क्रेटा का इंटीरियर ज्यादा ब्राइट और एयरी फील देता है, लेकिन सिएरा स्पेस और टेक में आगे है. दोनों में रियर AC वेंट्स और टाइप-C चार्जर हैं, लेकिन सिएरा का बॉस मोड और एडजस्टेबल थाई सपोर्ट इसे लग्जरी बनाते हैं.
फीचर्स (Features)
दोनों कारें फीचर-रिच हैं. सिएरा में लेवल 2 ADAS, पैनोरामिक सनरूफ, 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम (साउंडबार के साथ), 18 JBL मोड्स, आर्केड ऐपस्टोर, HypAR HUD, वायरलेस चार्जिंग, पावर्ड टेलगेट (जेस्चर के साथ), 360-डिग्री कैमरा और iRA कनेक्टेड कार टेक है.
क्रेटा में बोस ऑडियो, पैनोरामिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, ADAS और ब्लूलिंक कनेक्टिविटी है. सिएरा का स्नैपड्रैगन चिप और 5G OTA अपडेट्स इसे ज्यादा एडवांस्ड बनाते हैं, जबकि क्रेटा ज्यादा यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस ऑफर करती है. सिएरा में फ्रंट पार्किंग सेंसर्स और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक स्टैंडर्ड हैं.
सेफ्टी डिटेल
टाटा की सिएरा सेफ्टी में मजबूत है. इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ESP, हिल होल्ड, ISOFIX, ADAS (लेन कीप, ऑटो ब्रेकिंग) और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स हैं. क्रेटा में भी 6 एयरबैग्स, ADAS, TPMS और 360 कैमरा है. दोनों सुरक्षित हैं, लेकिन सिएरा का स्ट्रक्चर ज्यादा रॉबस्ट लगता है.
इंजन और माइलेज (Engine and Mileage)
टाटा सिएरा को 1.5L NA पेट्रोल (105 bhp, 145 Nm, 16-18 kmpl), 1.5L टर्बो पेट्रोल (158 bhp, 260 Nm, 15-17 kmpl) और 1.5L डीजल (116 bhp, 280 Nm, 20-29.9 kmpl) इंजन के साथ खरीदा जा सकता है. ट्रांसमिशन ऑप्शन में MT, DCA और AT शामिल है. वहीं, क्रेटा को 1.5L NA पेट्रोल (113 bhp, 17.4-17.7 kmpl), 1.5L टर्बो पेट्रोल (158 bhp, ~18 kmpl) और 1.5L डीजल (114 bhp, 21.8 kmpl) के साथ खरीदा जा सकता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
