Video: एक झटके में भारी भरकम गाय को उठा जंगल में ले गया दरिंदा, खंजरनुमा दांत देख हैरान रह गए यूजर्स


जंगल की दुनिया में हर दिन जीवन और मौत का खेल चलता है, लेकिन कभी-कभी ऐसे नजारे कैमरे में कैद हो जाते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शक्तिशाली टाइगर अपने शिकार बनी भारीभरकम गाय को एक झटके में उठाकर जंगल के भीतर ले जाता नजर आ रहा है. यह वीडियो कथित तौर पर रणथंभौर जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने  रिकॉर्ड किया है. टाइगर की ताकत और फुर्ती को देखकर लोग दंग रह गए हैं. कुछ ही सेकंड में उसने जो किया, वह जंगल के असली राजा की ताकत का सबूत माना जा रहा है.

भारी शिकार, लेकिन एक झटके में उठाया

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर ने एक बड़ी गाय का शिकार किया हुआ है. गाय का आकार और वजन देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह हल्का शिकार नहीं है. फिर भी टाइगर बिना ज्यादा मशक्कत के उसे अपने जबड़ों में दबाता है और एक झटके में उठाकर आगे बढ़ जाता है. पास खड़े पर्यटक सफारी गाड़ियों में बैठे इस दृश्य को कैमरे में कैद कर रहे हैं. जैसे ही टाइगर को लोगों की मौजूदगी का एहसास होता है, वह तेजी दिखाते हुए शिकार को लेकर घने जंगल की ओर बढ़ जाता है.

पर्यटकों के सामने दिखी ताकत

वीडियो में साफ नजर आता है कि सफारी वाहन कुछ दूरी पर खड़े हैं. टाइगर बिल्कुल शांत लेकिन सतर्क नजर आता है. जैसे ही उसे आसपास हलचल का अंदाजा होता है, वह बिना समय गंवाए अपने शिकार को मुंह में दबाकर आगे बढ़ जाता है. यह दृश्य दिखाता है कि टाइगर न केवल ताकतवर है बल्कि बेहद चौकन्ना भी है. जंगल में जिंदा रहने के लिए यही गुण उसे सबसे ऊपर रखते हैं.

यह भी पढ़ें: जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. कई यूजर्स टाइगर की ताकत की तारीफ कर रहे हैं. कुछ लोग इसे जंगल के नियम का हिस्सा बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…टाइगर के खंजर जैसे दांत देख मुझे तो खौफ आ गया. एक और यूजर ने लिखा…टाइगर के चंगुल में जो फंस गया तो उसे यमराज ही छुड़ा सकता है. वीडियो को  The Ranthambore National Park Safari नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: तेंदुए को ‘बेहोश’ समझ बैठे थे लोग, वह अचानक ऐसे झपटा… होश उड़ा देगा वीडियो



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading