जंगल की दुनिया हमेशा रहस्यों, रोमांच और अद्भुत दृश्यों से भरी रहती है. यहां हर पल कुछ ऐसा देखने को मिल सकता है जो इंसान को हैरान कर दे. हाल ही में सामने आई एक तस्वीर और वीडियो ने वन्यजीव प्रेमियों को रोमांचित कर दिया है. आमतौर पर अकेले और सतर्क रहने वाले तेंदुए का एक दुर्लभ रूप देखने को मिला, जब वह ब्लैक पैंथर के साथ जंगल के एक शांत घाट पर पानी पीता नजर आया. यह दृश्य न केवल मनमोहक है बल्कि यह जंगल के प्राकृतिक संतुलन को समझने का इशारा दे रहा है.
जंगल के घाट पर दिखी अनोखी जोड़ी
बताया जा रहा है कि यह दृश्य जंगल के एक प्राकृतिक जलस्रोत के पास का है, जहां अक्सर जंगली जानवर प्यास बुझाने पहुंचते हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक सामान्य तेंदुआ और एक ब्लैक पैंथर साथ-साथ चट्टानों पर बैठे हैं और पानी पी रहे हैं. दोनों बेहद सतर्क नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके बीच किसी तरह का टकराव दिखाई नहीं देता. तेंदुआ पहले से ही वहां पानी पी रहा है, तभी अचानक ब्लैक पैंथर भी वहां आकर तेंदुए के साथ पानी पीने लगता है. हालांकि तेंदुआ जब ब्लैक पैंथर को देखता है तो वो रिएक्ट ही नहीं करता बल्कि खामोशी से दोनों साथ पानी पीने लगते हैं.
क्या होता है ब्लैक पैंथर
ब्लैक पैंथर दरअसल तेंदुए की ही एक प्रजाति होती है, जिसमें मेलानिज्म नामक जेनेटिक बदलाव के कारण उसका रंग काला हो जाता है. रोशनी पड़ने पर उसके शरीर पर तेंदुए जैसे धब्बे भी नजर आ सकते हैं. ऐसे में एक ही स्थान पर सामान्य तेंदुए और ब्लैक पैंथर का दिखना दुर्लभ जरूर है, लेकिन असंभव नहीं. वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि पानी के स्रोत पर अक्सर जानवर अस्थायी रूप से संघर्ष टाल देते हैं, क्योंकि वहां उनकी प्राथमिकता प्यास बुझाना होती है. यही वजह है कि कई बार अलग-अलग स्वभाव के जानवर भी एक साथ पानी पीते दिख जाते हैं.
यह भी पढ़ें: जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
यूजर्स का बन गया दिन, बोले क्या शानदार नजारा है
वीडियो को the_wildeye_captures नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वाह क्या नजारा है, मजा आ गया. एक और यूजर ने लिखा…बेहद शानदार, कुदरत के दो अद्भुत नमूने. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…नजारा देखकर मजा आ गया, क्या ही खूबसूरत नजारा और दोस्ती है.
यह भी पढ़ें: तेंदुए को ‘बेहोश’ समझ बैठे थे लोग, वह अचानक ऐसे झपटा… होश उड़ा देगा वीडियो
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
