Mountain Road Accident: अगर आपकी ड्राइविंग स्किल बेहतर नहीं है, तो युन्नान, गुइझोउ और सिचुआन जैसे पहाड़ी और घुमावदार रास्तों वाले इलाकों में वाहन चलाने से पहले सौ बार सोच लें. यहां की सड़कों पर जरा सी चूक भी जानलेवा हादसे का सबब बनती है. हाली में पुअर शहर के झेनयुआन काउंटी में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर गदर मचा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह 11:30 बजे की है; वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला बाइक से पहाड़ी सड़क पर जा रही थी. सड़क संकरी थी और किनारे की तरफ गहराई खाई भी दिखाई पड़ रही थी.
A busy life 😅
If your driving skills aren’t good, avoid Yunnan, Guizhou, and Sichuan.
The accident occurred at 11:30 AM today in Zhenyuan County, Pu’er City, Yunnan Province.
The woman later posted online that she was unharmed, not even scratched.pic.twitter.com/3UgCeCNAmJ
— China pulse 🇨🇳 (@Eng_china5) February 18, 2026
अचानक बाइक का बैलेंस बिगड़ा. बैलेंस बिगड़ने की वजह बाइक अचानक मुड़ गई और महिला सीधे सड़क से सीछे नीचे गड्ढे में जा गिरी. यह पूरा नजारा पास लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हो गया जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है.
कुछ सेकंड में बदला पूरा मंजर
वीडियो में साफ-साफ दिखाई पड़ता है कि महिला सामान्य गति से बाइक चला रही थी. सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन जैसे ही तीखा मोड़ आया, बाइक डगमगा गई. महिला संभलने की कोशिश करती है, मगर कुछ ही सेकंड में वह सड़क से नीचे जा गिरती है.
महिला ने खुद दी जानकारी
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. कई लोगों को लगा कि महिला को गंभीर चोट आई होगी. हालांकि, बाद में खुद महिला ने ऑनलाइन पोस्ट कर बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित है. उसके मुताबिक, उसे एक खरोंच तक नहीं आई.
यूजर्स क्या कह रहे हैं?
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोगों ने लिखा कि ऐसी सड़कों पर बहुत सावधानी से वाहन चलाना चाहिए, जबकि एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, पहाड़ी इलाकों में ड्राइविंग करना आसान नहीं है, इसलिए अनुभव और सतर्कता दोनों बेहद जरूरी है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
