इस बारे में अधिक जानकारी के लिए लोकल 18 ने भारत पेट्रोलियम के तहत चलने वाले एक पेट्रोल पंप के मैनेजर संजय झा से बात की. उन्होंने बताया कि लगभग हर पेट्रोल पंप पर दो तरह का पेट्रोल होता है. एक नॉर्मल और एक स्पीड पेट्रोल जिसे पावर पेट्रोल भी कहते हैं. पावर पेट्रोल अच्छा माना जाता है. इसमें आक्टेन की मात्रा अधिक होती है और इसमें….
एक ही पंप पर दो तरह के पेट्रोल
दोनों ही तरह के पेट्रोल एक ही पेट्रोल पंप पर मिलते हैं. पावर पेट्रोल थोड़ा महंगा होता है. हालांकि, यह पूरी तरह से ग्राहक पर निर्भर करता है कि उन्हें अपने वाहन में कौन सा पेट्रोल भराना है. लेकिन अब दो तरह का पेट्रोल है तो दोनों की अपनी खासियत और कमियां होंगी. जानकारों का कहना है कि अगर 200 सीसी से ऊपर की बाइक या कार है तो आपको स्पीड पेट्रोल ही डालना चाहिए. नॉर्मल पेट्रोल में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन, पावर पेट्रोल से गाड़ी के इंजन में और ज्यादा स्मूदनेस रहती है. इससे आपका वाहन और हल्का और बेहतरीन चलता है.
इस बारे में अधिक जानकारी के लिए लोकल 18 ने भारत पेट्रोलियम के तहत चलने वाले एक पेट्रोल पंप के मैनेजर संजय झा से बात की. उन्होंने बताया कि लगभग हर पेट्रोल पंप पर दो तरह का पेट्रोल होता है. एक नॉर्मल और एक स्पीड पेट्रोल जिसे पावर पेट्रोल भी कहते हैं. पावर पेट्रोल अच्छा माना जाता है. इसमें आक्टेन की मात्रा अधिक होती है और इसमें प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है. यह वाहन के इंजन, टूल्स और पार्ट्स के लिए भी अच्छा है. अगर आप स्पीड पेट्रोल या पावर पेट्रोल इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसका असर भी दिखेगा. आपकी गाड़ी स्मूद चलेगी. इंजन पर असर नहीं पड़ेगा. गाड़ी की कंडीशन अच्छी रहेगी और जब भी आप एक्सीलेटर लेंगे तो आपको खुद फ्री और हल्का महसूस होगा. स्पीड पेट्रोल की कीमत नॉर्मल पेट्रोल से 8 से ₹10 एक्स्ट्रा होती है.
कुछ लोग कभी नॉर्मल पेट्रोल डलवाते हैं तो कभी पावर पेट्रोल इस्तेमाल करते हैं. इससे लोगों को भ्रम होता है कि उनके इंजन को कोई दिक्कत तो नहीं होगी. तो जान लीजिए दोनों ही पेट्रोल में कोई दिक्कत नहीं है. एक ही वाहन में आप कभी कोई भी पेट्रोल डला सकते हैं.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
