January 2026 7-Seater SUV Sales Report: Scorpio टॉप पर, XUV700 और Harrier की शानदार बढ़त


इंडियन कार मार्केट में SUV सेगमेंट सबसे बड़ा है. मौजूदा समय सबसे ज्यादा इस तरह की गाड़ियां ही बिकती है. बड़ी फैमिली SUV सेगमेंट में प्रवेश करके 7-सीटर कार खरीदने की सोचती है. पिछले महीने भी यही देखने को मिला. जनवरी 2026 में 7-सीटर एसयूवी सेगमेंट काफी गुलजार रहा. पिछले महीने इस सेगमेंट की कुल 39,30 नई गाड़ियां बिकी.

ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं 33,409 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 16.82 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. जनवरी 2026 में Mahindra Scorpio/N सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर SUV रही. वहीं, Mahindra XUV 7XO और Tata Harrier/EV की मांग भी बढ़ी है. आइए, Model Wise Sales Report पर एक नजर डालते हैं.

Mahindra Scorpio/N

लिस्ट में पहले नंबर पर Scorpio/N है. पिछले महीने Scorpio और Scorpio N दोनों ने मिलकर कुल 15,542 यूनिट सेल किए हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इनकी कुल 15,442 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 0.65 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra XUV7XO

सेल के मामले में दूसरे नंबर पर XUV7XO है. पिछले महीने इस 7-सीटर SUV को कुल 10,133 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 8399 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 20.65 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Tata Harrier/EV

बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर हैरियर. पिछले महीने इसकी कुल 3711 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं कुल 1488 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 149 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Toyota Fortuner

लिस्ट में चौथे नंबर पर फॉर्च्यूनर है. इसे पिछले महीने 3046 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बेची गई इसकी कुल 3149 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 3.27 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Tata Safari

सेल में धमाकेदार बढ़ोतरी की दम पर टाटा सफारी ने पिछले महीने की टॉप 5 7-सीटर SUV वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. जनवरी 2026 में इसे 2375 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 1548 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 53.42 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई इस सेगमेंट की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Mahindra XEV9e की 1945 यूनिट, Hyundai Alcazar की 962 यूनिट, Mahindra XEV 9s की 612 यूनिट, MG Hector/Plus की 334 यूनिट, Skoda Kodiaq की 139 यूनिट, Jeep Compass की 109 यूनिट, Jeep Meridian की 81 यूनिट, VW Tiguan की 34 यूनिट, Tayron की 5 यूनिट और Citroen C5 Aircross की मात्र 2 यूनिट बिकी हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading