Maruti Fronx On-Road Price & EMI Details: नई फ्रॉन्क्स खरीदने के लिए होना चाहिए इतना बजट, जानिए मासिक किस्त की डिटेल


Maruti Fronx देश की पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUVs में से एक है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹6,84,900 से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए ₹11.98 लाख तक जाती है. अगर आप आने वाले दिनों में इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो सही पते पर आ पहुंचे हैं.

अपने इस आर्टिकल में हम आपके लिए मारुति फ्रॉन्क्स की On Road Price और EMI संबंधी डिटेल लेकर आए हैं. साथ ही गाड़ी के डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज डिटेल पर नजर डालेगें. आपको बता दें कि ये कैलकुलेशन हम दिल्ली के हिसाब से कर रहे हैं. आपके शहर में कीमत थोड़ी कम-ज्यादा हो सकती है.

Maruti Fronx On Road Price और EMI

जैसा कि आपका बताया नई फ्रॉन्क्स को देश की राजधानी में मात्र ₹6,84,900 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है. इस पर ₹47,943 का RTO शुल्क और ₹37,961 का इंश्योरेंस अमाउंट देने होगा. इस तरह गाड़ी की ऑन रोड कीमत ₹7,70,804 हो जाएगी.

अगर आप इस ऑन रोड कीमत 1 लाख रुपये की Down Payment देते हैं, तो बचे हुए ₹6,70,804 रुपये पर आपको Car Loan लेना होगा. मान लेते हैं कि 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर आपको यह लोन 5 साल के लिए मिलता है. इस तरह 14,253 रुपये की EMI से आप 60 महीनों में ये लोन अदा कर सकेंगे.

ब्याज कितना जाएगा?

5 साल की EMI और 1 लाख रुपये Down Payment देने के बाद आप कुल 60 किस्तों में 1,84,352 रुपये का ब्याज भरेंगे. इस तरह इंटरेस्ट के बाद आपकी गाड़ी की कीमत कुल 9,55,156 रुपये हो जाएगी, जिसमें 1 लाख रुपये का डाउन पेमेंट भी शामिल है.

डिजाइन और इंटीरियर

मारुति फ्रान्क्स में कूपे-स्टाइल स्लोपिंग रूफलाइन, बोल्ड फ्रंट ग्रिल, LED DRLs, कनेक्टेड LED टेललाइट्स और स्पोर्टी अलॉय व्हील्स के साथ खरीदा जा सकता है. इसके केबिन में डुअल-टोन थीम, सॉफ्ट-टच मैटेरियल, 9-इंच HD SmartPlay Pro+ टचस्क्रीन (वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay, Arkamys साउंड) और अच्छा सीटिंग स्पेस है.

फीचर्स और सेफ्टी

कंपनी इसे हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो AC, क्रूज कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट, कीलेस एंट्री, रियर AC वेंट्स और पार्किंग असिस्ट के साथ सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स (फ्रंट, साइड, कर्टन), ABS के साथ EBD, ESP, हिल-होल्ड असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, ISOFIX और सीटबेल्ट रिमाइंडर के साथ बेचती है.

इंजन और माइलेज

ग्राहक इसे दो इंजन ऑप्शन में खरीद सकते हैं. इसमें पहला 1.2L K-सीरीज डुअल जेट पेट्रोल इंजन है, जो 90 hp के साथ 113 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसे MT/AMT के साथ CNG ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं. दूसरा ऑप्शन 1.0L टर्बो बूस्टरजेट इंजन है, जो 100 hp पावर और 148 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसे MT और 6AT ऑप्शन मिलता है. पेट्रोल के साथ अधिकतम क्लेम्ड माइलेज 22.89 kmpl है.

हमारी सलाह: ऊपर बताई गई On Road Price और EMI की डिटेल्स दिल्ली के हिसाब से हैं. गाड़ी का मॉडल, शहर, डीलरशिप, RTO और इंश्योरेंस कंपनी बदलने पर कीमत का आंकड़ा कम-ज्यादा हो सकता है. इसके अलावा, अच्छी ब्याज दर पर Car Loan मिलना आपकी मासिक कमाई और Credit Score पर निर्भर करेगा.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading