आईकू 15R भारत में लॉन्च, 55,000 से कम कीमत में फ्लैगशिप फीचर्स.


Last Updated:

आईकू 15R आज भारत में लॉन्च हो रहा है, 1.5K AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर, 50MP सोनी LYT-700V कैमरा और 7600mAh बैटरी के साथ, इसकी कीमत 55,000 रुपये से कम हो सकती है….

ख़बरें फटाफट

आज लॉन्च होगा iQOO 15R, मिलेगी 7600mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, बेहद पतली है बॉडीZoom

iQOO 15R आज लॉन्च होगा.

आईकू 15R आज यानी कि 24 फरवरी को भारत में लॉन्च होने जा रहा है. ये कंपनी की फ्लैगशिप लाइनअप में नया मॉडल होगा, जिसमें पहले से आईकू 15 शामिल है. लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कई फीचर्स कंफर्म कर दिए हैं, जिससे यह फोन पहले ही चर्चा में है.

लॉन्च टाइम और कहां देखें लाइव- आईकू 15R का लॉन्च इवेंट आज दोपहर 12 बजे (IST) शुरू होगा. कंपनी इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग यूट्यूब पर करेगी. यूजर्स आईकू के आधिकारिक चैनल पर इसे लाइव देख सकते हैं.

कीमत कितनी हो सकती है?
कंपनी ने टीज किया है कि यह फोन 55,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट का सबसे तेज स्मार्टफोन होगा. यानी इसकी कीमत 55,000 रुपये से कम हो सकती है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत करीब 50,000 रुपये के आसपास हो सकती है. लॉन्च के बाद यह अमेज़न और आईकू इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. फोन ट्रायम्फ सिल्वर और डार्क नाइट कलर में आएगा.

कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस?
आईकू 15R में 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक होगी और HDR10+ सपोर्ट भी मिलेगा. इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा.

फोन में 3nm प्रोसेस पर बना स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर होगा. कंपनी का दावा है कि इसने AnTuTu पर 35 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है. इसमें Q2 सुपरकंप्यूटिंग चिप और नेटवर्क एन्हांसमेंट चिप भी दी जाएगी. साथ ही 6.5K आईसकोर VC कूलिंग सिस्टम मिलेगा, जिससे गेमिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा.

कैमरा और बैटरी
कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का सोनी LYT-700V प्राइमरी कैमरा OIS के साथ मिलेगा. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी हो सकता है. फोन में 7,600mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 100W फ्लैशचार्ज सपोर्ट करेगी. इसमें बायपास चार्जिंग फीचर भी मिलेगा.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading