टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने जनवरी 2026 में 33,880 यूनिट्स बेची हैं. कंपनी ने इनोवा हाइक्रॉस, अर्बन क्रूजर हाइराइडर और फॉर्च्यूनर की मांग से 15% ग्रोथ दर्ज की. पिछले महीने Toyota की पहली इलेक्ट्रिक SUV इबेला ने भी एंट्री मारी है.

Toyota Fortuner
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने साल 2026 की शुरुआत शानदार तरीके से की है. कंपनी ने जनवरी 2026 में कुल 33,880 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल जनवरी 2025 की 29,371 यूनिट्स की तुलना में 15% की मजबूत सालाना वृद्धि (YoY ग्रोथ) है. टोयोटा की घरेलू बाजार में बिक्री 30,630 यूनिट्स रही, जो पिछले साल की 26,178 यूनिट्स से 17% अधिक है. वहीं, एक्सपोर्ट में मामूली 2% की बढ़ोतरी के साथ 3,250 यूनिट्स विदेश भेजी गईं.
टोयोटा की इस सफलता का मुख्य कारण कंपनी के पॉपुलर मॉडल्स की लगातार मांग है. इनोवा हाइक्रॉस, अर्बन क्रूजर हाइराइडर और फॉर्च्यूनर जैसे मॉडल्स ने ग्राहकों का दिल जीता. इनोवा हाइक्रॉस अपनी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के कारण फ्यूल एफिशियंसी और आरामदायक ड्राइविंग एक्सपीरिएंस के लिए जानी जाती है, जबकि हाइराइडर एसयूवी सेगमेंट में हाइब्रिड विकल्प के रूप में काफी पॉपुलर है.
Toyota Urban Cruiser E Bella
Electric Car की एंट्री
योटा ने हाल ही में अर्बन क्रूजर इबेला लॉन्च की है, जो कंपनी की पहली पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है. हालांकि, इसको ग्राहकों तक पहुंचने में अभी समय लग सकता है. कंपनी की हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी पर फोकस ने भारतीय बाजार में इसकी विश्वसनीयता को और बढ़ाया है, जहां लोग अब फ्यूल की बचत और कम उत्सर्जन वाले वाहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं.
कंपनी ने क्या कहा?
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स-सर्विस-यूज्ड कार बिजनेस) सबरी मनोहर ने कहा, “2026 की शुरुआत सकारात्मक और उत्साहजनक रही है। हमारे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की निरंतर गति, ग्राहकों का भरोसा, सेफ्टी, क्वालिटी, सेफ्टी और स्टेबिलिटी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ने इस सफलता को संभव बनाया है।”
घरेलू बाजार में 17% की ग्रोथ से पता चलता है कि ग्राहक टोयोटा के विश्वसनीय, सुरक्षित और फ्यूचर-रेडी वाहनों पर भरोसा कर रहे हैं. निर्यात में भी स्थिरता बनी हुई है, जो कंपनी की वैश्विक पहुंच को दर्शाती है. टोयोटा आगे भी हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों पर फोकस बढ़ाकर बाजार में अपनी स्थिति मजबूत रख सकती है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
