वेरिएंट और कीमत- 6GB + 128GB की ₹21,999, 8GB + 128GB की ₹23,999 और 8GB + 256GB की ₹25,999 है. ये फोन लूनर टाइटेनियम, स्टेलर ब्लू और सिल्क ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा.
लॉन्च ऑफर्स-सबसे पहले बैंक ऑफर्स की बात करें तो SBI और ICICI बैंक कार्ड पर ₹2,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट. No-Cost EMI ₹1,999 से शुरू.
स्पेशल लॉन्च ऑफर:
6 महीने के अंदर वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट और 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी (25 मार्च 2026 तक एक्टिवेशन पर लागू).
Jio Offer: ₹349 और उससे ऊपर के Unlimited 5G प्लान पर 18 महीने का फ्री गूगल जेमीनी प्रो सब्सक्रिप्शन (2TB क्लाउड स्टोरेज और एडवांस AI टूल्स के साथ).
डिजाइन और डिस्प्ले
इनफिनिक्स नोट एज को सेगमेंट का सबसे स्लिम (सिर्फ 7.2mm) स्मार्टफोन बताया जा रहा है. इसमें 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और TÜV लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन मिलता है. मल्टीमीडिया लवर्स के लिए इसमें JBL-इंजीनियर्ड ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स और हाई-रेजोलूशन ऑडियो सपोर्ट दिया गया है.
AI पावर्ड XOS 16 (एंड्रॉयड 16)
फोन में लेटेस्ट XOS 16 दिया गया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड है. इसमें वन टैप AI बटन है जो 30+ ऐप्स को सपोर्ट करता है.
यूजर्स को AI जनरेटेड पोर्ट्रेट्स, एनीमे स्टाइल वॉलपेपर, रीसाइजेबल क्लॉक और आइकन, और डेप्थ इफेक्ट जैसे एडवांस पर्सनलाइजेशन फीचर्स मिलते हैं.
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
नोट एज में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W ऑल राउंड फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है.
कंपनी के अनुसार, इसमें सेल्फ हीलिंग बैटरी टेक्नोलॉजी दी गई है जो 2,300 चार्ज साइकल के बाद भी 80% से ज्यादा बैटरी हेल्थ बनाए रखती है. साथ ही बायपास फीचर भी मौजूद है.
इनफिनिक्स नोट एज प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल बैटरी, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर आया है. ₹20,000 के आसपास की कीमत में यह फोन ‘All Round Power’ का दावा करता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
