मोटोरोला एज 60 प्रो अमेज़न डील 28 हजार से कम में पावरफुल स्मार्टफोन.


अगर आप 30 हजार रुपये से कम बजट में एक पावरफुल स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो मोटोरोला एज 60 प्रो इस समय अमेज़न पर शानदार डील में उपलब्ध है. ये फोन फिलहाल ₹27,989 में मिल रहा है, जबकि इसका लॉन्च प्राइस ₹29,999 था. यानी सीधे ₹2,000 से ज्यादा की कटौती हो गई है.

बैंक ऑफर और EMI ऑप्शन- फ्लैट डिस्काउंट के अलावा, अगर आप चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो ₹1,500 तक की अडिशनल छूट भी पा सकते हैं. इसके साथ अमेज़न ₹984 प्रति माह से शुरू होने वाला नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दे रहा है.

अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो अमेज़न के एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत ₹26,550 तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है (फोन की कंडीशन पर निर्भर).

मोटोरोला एज 60 प्रो के फीचर्स
मोटोरोला एज 60 प्रो में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8350 एक्सट्रीम प्रोसेसर दिया गया है. ये 8GB या 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग स्मूद रहती है.

बड़ी और ब्राइट डिस्प्ले
फोन में 6.7 इंच की कर्व्ड स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है.

दमदार बैटरी
पावर के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. साथ ही 15W वायरलेस और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. ये फोन एंड्रॉयड 15 पर चलता है.

ट्रिपल कैमरा सेटअप
फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल वाइड और क्लोज-अप कैमरा और 10 मेगापिक्सल ज़ूम कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है.

क्या यह डील आपके लिए सही है?
₹28,000 से कम कीमत में बड़ी बैटरी, 120Hz कर्व्ड डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा के साथ मोटोरोला एज 60 प्रो एक वैल्यू-फॉर-मनी स्मार्टफोन साबित हो सकता है. बैंक ऑफर और एक्सचेंज का फायदा उठाकर आप इसे और भी सस्ते में खरीद सकते हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading