South Africa is stupid team Michael Vaughan Said: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने कहा कि साउथ अफ्रीका की टीम स्टुपिड है.


होमखेलक्रिकेटस्टुपिड टीम है साउथ अफ्रीका… पूर्व क्रिकेटर का शर्मनाक बयान!

Last Updated:

South Africa is stupid team Michael Vaughan Said: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने साउथ अफ्रीका को स्टुपिड टीम करार दिया. वॉन का मानना है कि अगर साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 में हार जाती तो फिर उससे भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाता, लेकिन साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में अपने सभी मैच को जीता था.

स्टुपिड टीम है साउथ अफ्रीका... पूर्व क्रिकेटर का शर्मनाक बयान!Zoom

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल से बाहर हुई थी.

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम का प्रदर्शन जबरदस्त रहा. हालांकि, सेमीफाइनल में टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिससे वह बैक टू बैक फाइनल में पहुंचने से चूक गई. सेमीफाइनल से पहले अफ्रीकी टीम टूर्नामेंट में अजेय थी और उसे खिताबी जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन नॉक आउट की बाधा को वह पार नहीं कर पाई. ऐसे में अब टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने साउथ अफ्रीका को लेकर एक विवादित बयान दिया है.

माइकल वॉन ने कहा है कि अगर साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को टी20 विश्व कप के सुपर 8 में हराने दिया होता, तो भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाता और यही भारत की जीत को रोकने का एकमात्र तरीका होता. वॉन ने कहा कि अगर साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज को जीतने दिया होता तो भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाता और शायद भारत बाहर भी हो जाता.

बेवकूफ टीम है साउथ अफ्रीका- माइकल वॉन

टी20 विश्व कप खत्म होने के कुछ दिन बाद वॉन ने कहा कि साउथ अफ्रीका को भारत को बाहर करने की कोशिश करनी चाहिए थी, क्योंकि मेजबान टीम टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम थी. वॉन ने कहा, “मैं बताता हूं, मुझे कौन सबसे बेवकूफ टीम लगी? साउथ अफ्रीका. क्योंकि अगर साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 में वेस्टइंडीज को जीतने दिया होता तो भारत बाहर हो जाता.”

वॉन ने ‘स्टिक टू क्रिकेट’ पॉडकास्ट में कहा, “मैं बस कह रहा हूं, अगर उन्होंने भारत को बाहर कर दिया होता तो जो जीत का सिलसिला आ रहा था वह रुक जाता. उस मैच को जीतकर उन्होंने भारत को आगे बढ़ने दिया. फिर भारत ने जिम्बाब्वे को हराया, फिर वेस्टइंडीज को एक तरह के क्वार्टरफाइनल में और फिर इंग्लैंड को.”

भारत ने तीसरी बार जीता खिताब

भारतीय क्रिकेट टीम को सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने हराया था, जिससे उसके लिए सेमीफाइनल का समीकरण मुश्किल हो गया था. टीम इंडिया को हर हाल में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत दर्ज करनी थी. इसके अलावा साउथ अफ्रीका को भी अपने सभी जीतने थे. टूर्नामेंट में अगर साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज के खिलाफ हार जाती तो रन रेट के मामले में भारतीय टीम का काम खराब हो जाता, लेकिन साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में अपने तीनों मैच में जीत हासिल की थी.

सुपर-8 के पहले मैच में मिली हार के बाद भारत ने जबरदस्त वापसी की और सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का किया. सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को धोया और फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading