आईसीसी अध्यक्ष जय शाह को खेल के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए CNBC-TV18 के’इंडियन बिजनेस लीडर अवार्ड्स’ (IBLA) में सम्मानित किया. इस अवसर पर उन्होंने अपना यह पुरस्कार देश के सभी एथलीटों, विशेषकर महिला खिलाड़ियों को समर्पित किया. जय शाह ने टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह एक समय विश्व क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा था, आज वही स्थान भारत ने हासिल कर लिया है. उन्होंने साल 2019 से 2026 तक बीसीसीआई (BCCI) सचिव के रूप में अपने कार्यकाल को याद करते हुए बताया कि भारतीय टीम ने इस दौरान कई ऐतिहासिक सफलताएं हासिल कीं, जिनमें 2024 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की जीत प्रमुख है. आईसीसी अध्यक्ष के रूप में उन्होंने हालिया विश्व कप की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड टूट गए और 7.2 मिलियन ‘कनकरेंट व्यूज’ का नया इतिहास बना.

Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.