दिल्ली कैपिटल्स ने रचा इतिहास…आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत


होमखेलक्रिकेटदिल्ली कैपिटल्स ने रचा इतिहास… सबसे बड़ा रन चेज किया अपने नाम

Last Updated:

RR vS DC, IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की 9 मैचों में यह चौथी जीत है जबकि राजस्थान रॉयल्स की 10 मैचों में यह चौथी हार है. दिल्ली कैपिटल्स की जीत में जहां बल्लेबाजी में ओपनर पथुम निसंका, केएल राहुल और नितीश राणा ने शानदार प्रदर्शन किए वहीं गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क का जलवा रहा. दिल्ली की यह 9 मैचों में चौथी जीत है जबकि राजस्थान की 10 मैचों में चौथी हार है. दिल्ली की आईपीएल इतिहास की यह अब तक की सबसे बड़ा रन चेज है.

दिल्ली कैपिटल्स ने रचा इतिहास... सबसे बड़ा रन चेज किया अपने नाम Zoom

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को उसी के घर में हराया.

नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर आईपीएल में अपनी चाैथी जीत दर्ज की. राजस्थान की ओर से रखे गए 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली.  दिल्ली की आईपीएल इतिहास की अब तक सबसे बड़ी रन चेज है. दिल्ली कैपिटल्स ने 5 गेंद बाकी रहते मैच को जीत लिया. इससे पहले दिल्ली ने 210 रनों का लक्ष्य चेज किया था जो उसका सबसे बड़ा रन चेज था.  इस जीत से दिल्ली पॉइंट टेबल में आठ अंकों के साथ छठे नंबर पर पहुंच गई.

राजस्थान रॉयल्स द्वारा निर्धारित 225 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने बेहद आक्रामक शुरुआत की. सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका और केएल राहुल ने शुरुआती ओवरों से ही विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था. निसांका ने महज 33 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम की नींव रखी. पारी के बीच के ओवरों में दिल्ली ने पथुम निसांका और नितीश राणा के विकेट जरूर गंवाए, लेकिन केएल राहुल ने दूसरे छोर पर संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन बनाए रखा. राहुल 40 गेंदों पर 75 रन की पारी खेलकर आउट हुए. उन्होंने छह चौके और पांच छक्के लगाए. राणा ने 17 गेंदों पर 33 रन बनाए. आशुतोष शर्मा ने नाबाद 25 रन बनाए  वहीं ट्रिस्टन स्टब्स 18 रन बनाकर नाबाद लौटे.

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को उसी के घर में हराया.

कप्तान रियान पराग के 90 रन के दम पर राजस्थान ने 225 का स्कोर बनाया
इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान रियान पराग (90 रन) के अर्धशतक और अंत में डोनोवन फरेरा (14 गेंद में नाबाद 47 रन) की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत 6 विकेट पर 225 रन बनाए. पराग ने आठ चौके और पांच छक्के जड़ित 50 गेंद की पारी से अपने आस पास की कई चिंताओं को दूर कर दिया क्योंकि वह इस सत्र में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. उनकी मैदान पर ही मुश्किल काफी नहीं थीं कि उन्हें डगआउट में ‘वेपिंग’ करते हुए कैमरे में कैद कर लिया गया जिससे बीसीसीआई ने उन पर 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा दिया.

वैभव सूर्यवंशी-यशस्वी जायसवाल सस्ते में आउट
इसलिए उन्हें बहुत कुछ साबित करना था और इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने शानदार अंदाज में ऐसा करते हुए आईपीएल 2026 में अपना पहला पचासा बनाया. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के विकेट जल्दी गंवा दिए. इससे पराग पर काफी दबाव था, उन्होंने और ध्रुव जुरेल (42 रन) ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 59 गेंद में 102 रन की साझेदारी निभाकर इस बड़े स्कोर की नींव रखी. इसके बाद शानदार फॉर्म में चल रहे फरेरा ने 14 गेंद में दो चौके और छह छक्के जड़कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया.

स्टार्क ने 40 रन देकर 3 विकेट लिए
दिल्ली कैपिटल्स के लिए सत्र का पहला मैच खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 40 रन देकर तीन विकेट झटके. सूर्यवंशी को काइल जैमीसन ने यॉर्कर गेंद पर आउट किया जबकि जायसवाल भी स्टार्क को रिटर्न कैच दे बैठे. मेजबान टीम ने दो ओवर में 12 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे. खराब फॉर्म से जूझ रहे बल्लेबाज पराग की स्टार्क के खिलाफ घबराहट साफ झलक रही थी. लेकिन पराग ने छठे ओवर में जैमीसन की जमकर धुनाई की और लगातार छक्का, चौका और छक्का जड़कर आत्मविश्वास हासिल किया. इससे राजस्थान रॉयल्स ने पावर प्ले का अंत दो विकेट 56 रन पर किया.

पराग की बल्लेबाजी में भी आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया
लय में आने के बाद पराग की बल्लेबाजी में भी आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया.उन्होंने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन के खिलाफ कवर्स के ऊपर से ‘टेनिस स्टाइल’ के फोरहैंड छक्का जड़ दिया. इस तरह पराग ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और जुरेल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. पर जुरेल ने अक्षर पटेल की गेंद को पुल करते हुए सीधे डीप में खड़े ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों में थमा दिया था. उनके जाने के बावजूद पराग रुके नहीं, उन्होंने रविंद्र जडेजा (20) के साथ मिलकर पारी आगे बढ़ाई.

पराग-जडेजा ने 53 रन की साझेदारी की
हालांकि तब कुछ देर के लिए खेल धीमा पड़ गया था, लेकिन पराग ने जैमीसन की गेंदों पर लगातार तीन बाउंड्री लगाकर रन गति को इजाफा दिया, इनमें एक शानदार अपरकट भी शामिल था. जडेजा के स्टार्क की गेंद का शिकार होने से पहले उन्होंने और पराग ने चौथे विकेट के लिए 53 रन जोड़े. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्टार्क ने पराग की पारी का भी अंत कर दिया जो कवर्स के ऊपर से खेलने की कोशिश में सीधे गेंद अक्षर के हाथों में दे बैठे. फरेरा ने फिर उपयोगी योगदान दिया जिसमें उन्होंने स्टार्क की गेंदों पर लगातार एक चौका और एक छक्का भी जड़ा.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading