Last Updated:
Sanju Samson On Abhishek Samson: भारतीय टीम के ओपनर संजू सैमसन ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में फिफ्टी जमाने वाले अपने साथी अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि ‘पहले लड़के अभिषेक के लिए मिल रही तालियों से जलते थे. हर जगह अभिषेक, अभिषेक ही सुनाई देता था. हम सोचते थे, लोग सिर्फ उसी को देखते हैं क्या? लेकिन हां, अब वो टीम का सुपरस्टार है.’

भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन
नई दिल्ली. भारत के स्टार ओपनर संजू सैमसन ने अपने ओपनिंग पार्टनर अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए उनकी साझेदारी को सहज और संतुलित बताया. उन्होंने उनकी जोड़ी को “आग और आग” कहा, जिसमें दोनों बारी-बारी से आक्रामक खेल दिखाते हैं. सैमसन ने बताया कि उनके बीच कुदरती केरल-पंजाबी दोस्ती है, जिससे उनकी समझ और बेहतर होती है. सैमसन ने अभिषेक की बहादुरी और शांत स्वभाव की सराहना की और कहा कि उन्हें मैदान के अंदर और बाहर दोनों की दोस्ती बहुत पसंद है.
सैमसन ने यह भी खुलासा किया कि भारतीय खिलाड़ी अभिषेक की शुरुआती लोकप्रियता से ‘जलते’ थे. उन्होंने कहा, “पहले लड़के अभिषेक के लिए मिल रही तालियों से जलते थे. हर जगह अभिषेक, अभिषेक ही सुनाई देता था. हम सोचते थे, लोग सिर्फ उसी को देखते हैं क्या? लेकिन हां, अब वो टीम का सुपरस्टार है. जल्दी शादी कर ले भाई.”
सैमसन और अभिषेक ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और ओपनिंग साझेदारी में 98 रन जोड़े. दोनों ने भारत को पावरप्ले में शानदार शुरुआत दिलाई. उनकी जबरदस्त शुरुआत की बदौलत भारत ने फाइनल में 255 रन बनाए. टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. घरेलू मैदान पर खिताब बचाने वाली पहली टीम बनी. अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारत ने यह उपलब्धि हासिल की.
सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार वापसी की. उन्होंने बेंच पर बैठने के बावजूद भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. जब टीम को जरूरत थी, तब लगातार अर्धशतक जड़े. वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टरफाइनल से लेकर न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल तक उन्होंने अहम पारियां खेलीं. सैमसन ने पांच पारियों में 80.25 की औसत और 199.37 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए, जिसमें 27 चौके और 24 छक्के शामिल हैं. वे टी20 वर्ल्ड कप में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
