Last Updated:
vaibhav suryavanshi wants to break Chris Gayle record: अंडर 19 क्रिकेट में धमाकेदार बल्लेबाजी से तहलका मचा रहे 14 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया है. उनके निशाने पर वैसे तो कई रिकॉर्ड हैं लेकिन वो सबसे पहले क्रिस गेल के आईपीएल में बनाए सबसे बड़े स्कोर 175 रन को पीछे छोड़ना चाहते हैं.

वैभव सूर्यवंशी सबसे पहले तोड़ना चाहते हैं किसका रिकॉर्ड, युवराज सिंह या फिर क्रिस गेल ?
नई दिल्ली. महज 14 साल की उम्र में इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले सीजन डेब्यू कर रिकॉर्ड बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से दूसरे एडिशन में खेलेंगे. बिहार के समस्तीपुर से आने वाले इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2025 में IPL में डेब्यू किया था. जयपुर की टीम के लिए सात मैचों में कुल 252 रन बनाए, वो भी 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ. अपनी पहली IPL सीजन में शानदार बल्लेबाजी के बाद वैभव अब IPL 2026 में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं. रविवार (15 मार्च) को दिल्ली में BCCI के अवॉर्ड शो के दौरान उन्होंने अपनी इच्छा जताई कि वे आने वाले सीजन में क्रिस गेल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं.
गेल ने IPL 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 66 गेंद में नाबाद 175 रन बनाए थे. वैभव इस रिकॉर्ड को पार करना चाहते हैं. वैभव से जब पूछा गया कि वे IPL 2026 में युवराज सिंह के 6 बॉल पर 6 छक्के, सबसे तेज 100 या क्रिसे गेल के 175 रन. इसमें से कौन सा रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं. जवाब में वैभव ने कहा, “सर वही 175 का रिकॉर्ड तोड़ने का”
Boss Baby has his eyes set for this one! 👀
Will Vaibhav Sooryavanshi achieve this feat in the #TATAIPL 2026 ✍️👇
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
