Last Updated:
Nqobani Mokoena shines on debut: 19 साल के डेब्यूटेंट एनकोबानी मोकोएना ने अपने पहले इंटरनेशनल मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 रन देकर तीन विकेट झटके. इस शानदार प्रदर्शन की वजह से न्यूजीलैंड की पूरी टीम 91 रन पर ही ढेर हो गई. मोकोएना को मिला प्लेयर ऑफ द मैच

न्यूजीलैंड को साउथ अफ्रीका ने 91 रन पर समेट, जीता मुकाबला
नई दिल्ली. भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में करारी शिकस्त झेलने वाली न्यूजीलैंड की टीम को एक और हार मिली है. साउथ अफ्रीका ने बे ओवल में रविवार को खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया. इस आसान जीत के साथ प्रोटियाज ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम महज 91 रन पर ढेर हो गई थी.
साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 91 रन पर समेटा
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी के सामने मेजबान टीम बुरी तरह संघर्ष करती नजर आई. न्यूजीलैंड की पूरी टीम सिर्फ 91 रन पर 14.3 ओवर में ऑलआउट हो गई. कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने 21 गेंद में 26 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था. कप्तान मिशेल सैंटनर ने 19 गेंद में 15 रन बनाए. कोल मैककॉन्ची ने 11 गेंद में 15 रन जोड़े. बेवन जैकब्स ने 10 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सका.
Dream Debut! 🌟
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
