MS Dhoni Sanju Samson: धोनी से फोन पर हो चुकी है बात, थाला के साथ खेलने को बेताब संजू सैमसन


होमखेलक्रिकेटधोनी से फोन पर हो चुकी है बात, थाला के साथ खेलने को बेताब संजू सैमसन

Last Updated:

MS Dhoni Sanju Samson IPL 2026: संजू सैमसन आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलने के लिए बेताब हैं. ट्रेड के जरिए संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ा है. सैमसन ने बताया कि उनकी धोनी से फोन पर बात हो चुकी है और वह उनसे काफी कुछ सीखने के लिए उत्साहित हैं.

धोनी से फोन पर हो चुकी है बात, थाला के साथ खेलने को बेताब संजू सैमसनZoom

धोनी के साथ खेलने के लिए उत्साहित संजू सैमसन.

तिरुवनंतपुरम. भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के हीरो संजू सैमसन ने कहा कि वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कुछ सीखने के लिए बहुत उत्साहित हैं. सैमसन ने आईपीएल में ज्यादातर मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले हैं, लेकिन अब वह सीएसके से जुड़ गए हैं. जब 30 मार्च को गुवाहाटी में ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो सैमसन चेन्नई की जर्सी में दिखेंगे.

सैमसन ने पत्रकारों से कहा, ‘मैंने माही भाई (धोनी) से फोन पर बात की है, लेकिन उनके साथ एक ही टीम में रहना और खेलना बहुत खास होगा. मैं इसे उनसे सीखने का मौका मानता हूं.’ राजस्थान रॉयल्स का ये घरेलू मैच होगा और 31 साल के सैमसन ने कहा कि वह इस मैच में अपनी भावनाओं को हावी नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं सीएसके के लिए खेलने को लेकर बहुत उत्साहित हूं. ये पहली बार होगा जब मैं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलूंगा, लेकिन मैं मैदान पर भावनाओं को हावी नहीं होने देता. मैंने राजस्थान रॉयल्स इसलिए छोड़ी क्योंकि मुझे लगा कि टीम में मेरा समय पूरा हो गया है. मैं उनके खिलाफ भी अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा.’

धोनी के साथ खेलने के लिए उत्साहित संजू सैमसन.

सैमसन ने कहा कि वर्ल्ड कप से पहले अच्छा प्रदर्शन न कर पाने की वजह से उन्हें खुद को समझने का मौका मिला. वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए सैमसन ने कहा, ‘जब मैं वर्ल्ड कप खेलने के लिए घर से निकला था तो मुझे बहुत ज्यादा आत्मविश्वास नहीं था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. मैंने अच्छा खेला और लोगों ने मेरा शानदार स्वागत किया.’ उन्होंने कहा, ‘जब मैं मैदान पर उतरता हूं तो अपने साथ हजारों लोगों के सपने लेकर चलता हूं. लोग मुझे अच्छा खेलते हुए देखना चाहते हैं ताकि उन्हें लगे कि एक छोटे शहर का लड़का भी क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर खेल सकता है.’

टूर्नामेंट के दौरान सैमसन के लिए सबसे खास पल था, जब उन्हें सचिन तेंदुलकर का मैसेज मिला. इसके अलावा खिताब जीतने के बाद कोच गौतम गंभीर का गले लगाना भी उनके लिए बहुत खास था. सैमसन ने कहा, ‘गौती भाई (गौतम गंभीर) और मेरा रिश्ता बहुत पुराना और गहरा है. वह ज्यादा कुछ नहीं बोलते थे, बस मुझे 30 सेकंड तक गले लगाते थे. हम इसी तरह बात करते थे.’

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading