Last Updated:
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी बांग्लादेश के खिलाफ टीम को मिली वनडे सीरीज की हार के बाद गुस्से में हैं. उन्होंने अपने दामाद तक को नहीं छोड़ा. चयनकर्ताओं से वनडे टीम की कप्तानी दिए जाने को लेकर सवाल किया. अफरीदी का मानना है कि शाहीन अफरीदी वनडे की कप्तानी करने लायक नहीं हैं.

शाहिद अफरीदी ने अपने दामाद तक को नहीं छोड़ा, कप्तानी से हटाने की मांग
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हाल बेहाल हो चुका है. टीम का प्रदर्शन लगातार नीचे गिरता जा रहा है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में मिली निराशा के बाद टीम को बांग्लादेश में वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. अपने टीम की ऐसी हालत देखकर तमाम पूर्व क्रिकेटर बौखलाए हुए हैं. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को जमकर फटकार लगाई है. उन्होंने अपने दामाद शाहीन शाह अफरीदी को पाकिस्तान की टीम का नया वनडे कप्तान बनाए जाने पर नाराजगी जताई है.
शाहिद अफरीदी लगातार अपने दामाद को लेकर भी बयान देते रहते हैं. वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद ही उन्होंने शाहीन को टीम से बाहर करने की मांग कर डाली थी. उनका कहना था अगर कोई खिलाड़ी अच्छा नहीं करे तो उसको प्लेइंग इलेवन से बाहर कर किसी युवा को मौका देना चाहिए. अब बांग्लादेश में मिली हार के बाद अफरीदी ने फिर से दामाद को निशाना बनाया है. पाकिस्तान को पिछले हफ्ते बांग्लादेश के खिलाफ बाहर सीरीज में 1-2 से चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा.
🚨 SHAHID AFRIDI SPOT ON 🔥
“In the name of surgery, the selection committee brought in new players who have only played a few first-class matches. Seniors have been dropped even though they have performances in ODIs. The real surgery should be done on the selection committee… pic.twitter.com/ju3jaykVJi
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
