Last Updated:
arshdeep singh funny reactions: नई दिल्ली में आयोजित BCCI नमन अवॉर्ड्स में स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपने मजाकिया अंदाज के कारण छाए रहे. एक फैन द्वारा बनाए गए अपने ही स्केच पर ऑटोग्राफ देते हुए अर्शदीप ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘इसे थोड़ा खाना-वाना खिलाओ, काफी कमजोर लग रहा है.’ उनका यह मजाकिया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

अर्शदीप सिंह ने बीसीसीआई के अवॉर्ड समारोह में जीता दिल.
नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपनी सटीक यॉर्कर के लिए तो मशहूर हैं ही, लेकिन अब उनके ‘सेंस ऑफ ह्यूमर’ के भी लोग कायल हो गए हैं.नई दिल्ली में आयोजित बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स के दौरान अर्शदीप ने एक ऐसा मजाकिया पल साझा किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. समारोह के दौरान, जहां भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों को सम्मानित किया जा रहा था, एक प्रशंसक (जो एक कलाकार भी था) अर्शदीप सिंह के पास पहुंचा. उस फैन ने अपने हाथों से अर्शदीप का एक पोर्ट्रेट बनाया था और वह उस पर गेंदबाज का ऑटोग्राफ चाहता था.
अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने जैसे ही उस स्केच को देखा, वह अपनी हंसी नहीं रोक पाए. ऑटोग्राफ देते हुए उन्होंने बड़े ही मजाकिया अंदाज में कहा, ‘इसको खाना-वाना खिलाओ, थोड़ा बड़ा करो, काफी कमजोर लग रहा है ये.’ अर्शदीप की इस हाजिरजवाबी ने वहां मौजूद सभी लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया. मैदान पर बल्लेबाजों के डंडे उखाड़ने वाले अर्शदीप का यह नरम और मजाकिया स्वभाव फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.
Look at Arshdeep Singh’s funny reply to a Nepali artist.
He asked for an autograph on a poster he had made himself for Arshdeep. While signing the poster, Arshdeep Singh jokingly said,
“Isko khana-wana khilao, thoda bada karo, kaafi kamzor lag raha hai yeh,” and walked away… pic.twitter.com/ky76Jhasru
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
