Last Updated:
Hardik Pandya ferrari: हार्दिक पंड्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो लगाया है, जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा कपल की नई कार Ferrari 12Cilindri की पूजा करती नजर आ रही हैं. हाल ही में हार्दिक ने अपने कलेक्शन में इस लग्जरी कार को शामिल किया. इस कपल को बीते दिनों मुंबई की सड़कों पर इस कार में घूमते हुए भी देखा गया था.

हार्दिक पंड्या की नई फरारी की माहिका शर्मा ने की पूजा.
नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. पहले अहमदाबाद में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के बाद गर्लफ्रेंड माहिका संग जश्न मनाने को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहे, अब वह अपनी नई कार Ferrari 12Cilindri को लेकर चर्चा में हैं. टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पंड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसमें वह माहिका शर्मा संग अपनी ब्रैंड न्यू Ferrari में घूमने निकले थे. अब एक और वीडियो फैंस के बीच आया है, जिसने खूब पसंद किया जा रहा है. दरअसल, इस वीडियो में माहिका शर्मा हार्दिक की नई कार Ferrari 12Cilindri की पूजा कर रही हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में माहिका शर्मा को नई कार की पारंपरिक पूजा करते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान एक पुजारी भी वहां मौजूद नजर आ रहे हैं. दरअसल, यह वीडियो खुद हार्दिक पंड्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है. हार्दिक कार के अंदर से वीडियो बनाते दिखे, जबकि उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा पूजा कर रही हैं. माहिका शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नई कार की पूजा करते हुए कुछ फोटोज पोस्ट की हैं.
Hardik Pandya’s girlfriend Mahieka Sharma is performing a pooja for his new Ferrari 12Cilindri.❤️ pic.twitter.com/uuCc1kzVMY
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
