बड़ा बवाल! बांग्लादेश के खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग खेलने नहीं जाएंगे, जानिए इसके पीछे की वजह


होमखेलक्रिकेटबड़ा बवाल! बांग्लादेश के खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग खेलने नहीं जाएंगे- Report

Last Updated:

बांग्लादेश के युवा और खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक अमीनुल ने कहा, “अगर पीएसएल में सुरक्षा को लेकर कोई चिंता है तो हमारे क्रिकेटर वहां नहीं जाएंगे. सबसे पहले बीसीबी को हमें इसकी जानकारी देनी होगी और उसके बाद हम अपनी जांच के आधार पर आधिकारिक फैसला लेंगे.”

बड़ा बवाल! बांग्लादेश के खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग खेलने नहीं जाएंगे- ReportZoom

पाकिस्तान सुपर लीग में बांग्लादेश के खिलाड़ियों के खेलने पर संशय

नई दिल्ली. पाकिस्तान सुपर लीग को झटके पर झटके लग रहे हैं. कई खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग की वजह से इस टूर्नामेंट को छोड़ रहे हैं और अब सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश के खिलाड़ी पीछे हटने वाले हैं. बांग्लादेश के युवा और खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने रविवार को साफ किया कि अगर सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है तो बांग्लादेश के क्रिकेटर पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन में हिस्सा नहीं लेंगे. खिलाड़ी अंतिम फैसला लेने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की स्पष्ट जानकारी का इंतजार कर रहे हैं.

Cricbuzz से बात करते हुए अमीनुल ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देगी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से औपचारिक जानकारी मिलने के बाद ही कोई कदम उठाएगी. अमीनुल ने कहा, “अगर पीएसएल में सुरक्षा को लेकर कोई चिंता है तो हमारे क्रिकेटर वहां नहीं जाएंगे. सबसे पहले बीसीबी को हमें इसकी जानकारी देनी होगी और उसके बाद हम अपनी जांच के आधार पर आधिकारिक फैसला लेंगे.”

उन्होंने यह भी कहा कि अगर पर्याप्त सुरक्षा आश्वासन मिलता है तो मंत्रालय खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, “अगर बीसीबी हमें यह भरोसा दिलाता है कि हमारे क्रिकेटरों के वहां जाने में कोई दिक्कत नहीं है, तो हमें भी कोई समस्या नहीं है. बीसीबी को यह सुनिश्चित करना होगा कि खिलाड़ी क्या चाहते हैं, क्योंकि हम खेल को हतोत्साहित नहीं करना चाहते और चाहते हैं कि सभी अपने-अपने स्थान से खेलें. बीसीबी को सुरक्षा समेत सभी मामलों में हमसे सलाह करनी चाहिए और अगर वे यह सुनिश्चित कर दें कि सब कुछ ठीक है, तो हम आगे बढ़ सकते हैं.”

पीएसएल का शेड्यूल भी बदला गया

यह घटनाक्रम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा पीएसएल 2026 के संशोधित शेड्यूल की घोषणा के बाद आया है. इसमें मैच सिर्फ कराची और लाहौर में बिना दर्शकों के सरकारी सख्ती के तहत कराए जाएंगे. टूर्नामेंट में पहले ही कई खिलाड़ियों ने नाम वापस ले लिया है.

कितने बांग्लादेशी खिलाड़ी का नाम पीएसएल में

छह बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमन, शोरीफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तंजीद हसन तमीम और रिशाद हुसैन को बीसीबी ने लीग में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) दिया है. अब उनकी भागीदारी सरकार की अंतिम मंजूरी पर निर्भर है.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading