virat kohli t20 runs record: आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 29 रन बनाते ही पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक को सर्वाधिक टी20 रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ देंगे. विराट कोहली ने 2007 से 2005 के बीच भारत, आरसीबी और अपनी घरेलू टीम दिल्ली के लिए कुल मिलाकर 414 मैच खेले हैं. 397 पारियों में विराट ने 9 शतक और 105 अर्धशतक लगाते हुए 13,543 रन बनाए हैं.

विराट कोहली 29 रन बनाकर शोएब मलिक को छोड़ देंगे पीछे.
विराट कोहली ने 2007 से 2005 के बीच भारत, आरसीबी और अपनी घरेलू टीम दिल्ली के लिए कुल मिलाकर 414 मैच खेले हैं. 397 पारियों में विराट ने 9 शतक और 105 अर्धशतक लगाते हुए 13,543 रन बनाए हैं. फिलहाल विराट टी20 में अंतरराष्ट्रीय, लीग और घरेलू क्रिकेट मिलाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सातवें स्थान पर हैं.
विराट कोहली 29 रन बनाकर शोएब मलिक को छोड़ देंगे पीछे.
शनिवार को एसआरएच के खिलाफ होने वाले मुकाबले में विराट अगर 29 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो उनके कुल टी20 रनों की संख्या 13,572 हो जाएगी और शोएब मलिक को पीछे छोड़ सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर चले जाएंगे.
मलिक ने पाकिस्तान और दुनियाभर की लीग क्रिकेट को मिलाकर 2005 से 2025 के बीच खेले 557 मैचों की 515 पारियों में 83 अर्धशतक की बदौलत 13,571 रन बनाए हैं. टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में क्रिस गेल पहले (14,562 रन), किरोन पोलार्ड दूसरे (14,482 रन), एलेक्स हेल्स तीसरे (14,449 रन), डेविड वॉर्नर चौथे (14,028) और जोस बटलर पांचवें स्थान पर हैं.
क्रिस गेल संन्यास ले चुके हैं. इसके अलावा शीर्ष 4 खिलाड़ी टी20 क्रिकेट में अब भी सक्रिय हैं. विराट कोहली भी अंतरराष्ट्रीय टी20 संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ आईपीएल खेलते हैं. आईपीएल में उनका जिस तरह प्रदर्शन रहता है, उसे देखते हुए निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि करियर के समापन के समय वह टी20 फॉर्मेट के शीर्ष स्कोरर हो सकते हैं.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
