KKR Rovman Powell laments umpires: केकेआर को मिली हार के बाद अंपायर पर भड़के रोवमैन पॉवेल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर सुनाया


होमखेलक्रिकेटKKR को मिली हार के बाद अंपायर पर भड़के पॉवेल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर सुनाया

Last Updated:

KKR Rovman Powell: आईपीएल 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 3 विकेट से करीबी हार मिली. इस हार के साथ-साथ केकेआर के खिलाड़ी अंपायर के फैसले से भी काफी निराश हैं. मैच में अंपायर ने फिन एलन को विवादस्पद तरीके से आउट दिया, जिसकी रोवमैन पॉवेल ने आलोचना की है.

KKR को मिली हार के बाद अंपायर पर भड़के पॉवेल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर सुनायाZoom

रोमैन पॉवेल ने की अंपायर की आलोचना

नई दिल्ली: लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मिली हार के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल ने अंपायर पर अपना गुस्सा निकाला. मैच में अंपायर ने केकेआर के फिन एलन को विवादस्पद तरीके से आउट करार दिया. मैच के दौरान अंपायरों की ‘गलती’ की आलोचना करते हुए पॉवेल ने अपनी टीम की करीबी हार के लिए ईडन गार्डन्स की धीमी पिच को भी जिम्मेदार ठहराया. एलएसजी का स्कोर 16 ओवर के बाद सात विकेट पर 127 रन था लेकिन उसने युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी की नाबाद 54 रन की पारी की मदद से तीन विकेट से जीत हासिल की.

पॉवेल ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘आप ईडन गार्डन्स को अपना गढ़ बनाना चाहते हैं. यह आपका घरेलू मैदान है और दर्शकों का समर्थन आपको मिलता है. घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा उठाना अच्छा लगता है लेकिन इस युवा खिलाड़ी (मुकुल) को श्रेय जाता है. उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की.’’ केकेआर को चार मैच में एक भी जीत नहीं मिली है. इनमें से तीन मैच उसने अपने घरेलू मैदान पर खेले हैं.

दिग्वेश राठी ने बाउंड्री पर लपका था फिन एलन का कैच

एलएसजी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत के बावजूद वह चार विकेट पर 181 रन ही बना पाया. इस मैच में उसके सलामी बल्लेबाज फिन एलन (09) विवादास्पद तरीके से आउट हो गए. एलन के बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर गई गेंद को डीप थर्ड मैन की सीमा रेखा पर खड़े दिगवेश राठी ने कैच कर लिया. रीप्ले से पता चला कि उनके पैर की उंगलियां बाउंड्री को छू गई थीं. लेकिन मैदानी अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक (दक्षिण अफ्रीका) और अक्षय टोत्रे (भारत) ने तीसरे अंपायर का सहारा नहीं लिया और इस कैच को क्लीन करार दिया.

पॉवेल ने कहा, ‘‘बिल्कुल और भी पहलुओं पर गौर किया जाना चाहिए था. जब वह मैदान से बाहर आया तो हमने इस बारे में बात की थी. हमने आईपीएल में देखा है कि अंपायर इससे भी छोटी-छोटी चीजों के लिए तीसरे अंपायर की मदद लेते रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हो सकता है कि यह उनकी तरफ से एक गलती थी, लेकिन हम इसकी जांच नहीं करने जा रहे हैं और यह नहीं कहेंगे कि इसी वजह से आज रात हमें दो अंक गंवाने पड़े.’’

ईडन गार्डन की पिच पर बल्लेबाजी थी मुश्किल-पॉवेल

पॉवेल ने कहा कि इस पिच पर स्ट्रोक लगाना इतना आसान नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘यह ईडन गार्डन्स के उस पारंपरिक विकेट जैसा नहीं था जहां आप क्रीज पर उतरकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर देते हैं. यह 220 रन वाला विकेट नहीं था. गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल रही थी, विशेषकर जब उन्होंने धीमी गेंदों का इस्तेमाल किया.’’

केकेआर का अब चार मैचों में सिर्फ एक अंक है, जो उसे सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द किए गए मैच से मिला था, लेकिन पॉवेल को स्थिति में सुधार की उम्मीद है. उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप इतिहास देखें तो आईपीएल के विजेता टूर्नामेंट के मध्य और अंतिम चरण में अपनी लय हासिल करते हैं. जब शुरुआत अच्छी न हो तो जीतना आसान नहीं होता, अभी हमने 10 मैच खेलने हैं और हमारा भविष्य हमारे हाथ में है.’’

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading