8 मैच किया मिस…वापसी मुकाबले में तूफानी गेंदबाज का कहर, एक-दो नहीं तीन विकेट लेकर काटा गदर


होमखेलक्रिकेट8 मैच किया मिस…वापसी मैच में तूफानी गेंदबाज का कहर, 3 विकेट लेकर मचाया धमाल

Last Updated:

Mitchell starc super comeback: दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. कंधे की चोट के कारण शुरुआती 8 मैच से बाहर रहने के बाद तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार वापसी की. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले ही मैच में स्टार्क ने 40 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाए और जायसवाल, जडेजा व पराग जैसे बल्लेबाजों को आउट कर अपनी पुरानी लय दिखाई.

8 मैच किया मिस...वापसी मैच में तूफानी गेंदबाज का कहर, 3 विकेट लेकर मचाया धमाल Zoom

मिचेल स्टार्क वापसी मैच में छाए.

नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स के खेमे के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है. लंबे समय से चोट से जूझ रहे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आखिरकार मैदान पर वापसी कर ली है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में स्टार्क ने अपनी गेंदबाजी से न केवल पुरानी लय दिखाई, बल्कि यह भी साबित किया कि क्यों उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है.स्टार्क का आईपीएल 2026 का सफर काफी चुनौतीपूर्ण रहा है. कंधे की चोट के कारण वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए शुरुआती 8 मैचों में टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे. स्टार्क की अनुपस्थिति में दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी लाइन-अप पूरी तरह से बिखरती हुई नजर आई थी. टीम की कमजोरी का आलम यह था कि दिल्ली पहले 8 मैचों में केवल 2 जीत ही दर्ज कर सकी थी, जिससे प्लेऑफ की उनकी राह कठिन हो गई थी. ऐसे में फैंस और मैनेजमेंट की निगाहें स्टार्क की फिटनेस और वापसी पर टिकी थीं.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वापसी करते हुए मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने शानदार शुरुआत की. राजस्थान की पारी का पहला ही ओवर दिल्ली के लिए अग्निपरीक्षा जैसा था. फॉर्म में चल रहे युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पहली ही गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से आतिशी छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए थे. स्टेडियम का माहौल राजस्थान के पक्ष में था, लेकिन स्टार्क ने अपने अनुभव का परिचय दिया. तीसरी ही गेंद पर उन्होंने अपनी चतुराई दिखाते हुए जायसवाल को फुलटॉस गेंद दी. जायसवाल इस गेंद पर गच्चा खा गए और स्टार्क ने अपनी ही गेंद पर शानदार फॉलो-थ्रू में कैच लपककर उन्हें पवेलियन भेज दिया. यह विकेट दिल्ली कैपिटल्स के लिए संजीवनी जैसा था. स्टार्क कंधे की चोट की वजह से मौजूदा सीजन के शुरुआती 8 मैचों में नहीं  खेल  पाए थे.

मिचेल स्टार्क वापसी मैच में छाए.

स्टार्क का ‘मैजिकल’ 17वां ओवर
मैच आगे बढ़ा और स्टार्क का असली जलवा पारी के 17वें ओवर में देखने को मिला. जब राजस्थान की टीम बड़े स्कोर की ओर तेजी से बढ़ रही थी, तब कप्तान ने गेंद स्टार्क को थमाई. स्टार्क ने रवींद्र जडेजा को अपनी जाल में फंसाया. जडेजा, जो तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं, स्टार्क की गेंद को सही से पढ़ नहीं पाए और आशुतोष शर्मा को कैच थमा बैठे. उसी ओवर में स्टार्क ने कप्तान रियान पराग को भी चलता कर दिया. अक्षर पटेल ने बेहद सुरक्षित हाथों से कैच लपककर दिल्ली को एक और बड़ी सफलता दिलाई. इन दो विकेटों ने राजस्थान की रन गति पर अंकुश लगा दिया. 16.4 ओवर तक राजस्थान का स्कोर 168/5 था, और स्टार्क की बदौलत दिल्ली ने मैच में जबरदस्त वापसी की थी. तीन ओवर तक स्टार्क ने केवल 27 रन खर्च कर 3 अहम विकेट चटकाकर यह संदेश दे दिया था कि ‘किंग स्टार्क’ वापस आ गए हैं.

चुनौती और अंतिम ओवरों का दबाव
क्रिकेट एक अनिश्चितताओं का खेल है. स्टार्क के लिए भी अंतिम ओवर आसान नहीं रहे. 19वें ओवर में गेंदबाजी करने आए स्टार्क की डेवोनन फरेरा ने जमकर धुनाई की. फरेरा ने स्टार्क की लय को बिगाड़ते हुए एक चौका और एक छक्का जड़ा और उस ओवर में कुल 14 रन बटोरे. हालांकि, स्टार्क ने अपने स्पेल का अंत 4 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट के साथ किया. भले ही राजस्थान अंत में 6 विकेट खोकर 225 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रहा, लेकिन स्टार्क का स्पेल दिल्ली के लिए सबसे सकारात्मक पहलू रहा.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading