दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली बार IPL में किसी टीम ने किया ऐसा …


होमखेलक्रिकेटDC के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली बार IPL में किसी टीम ने किया ऐसा …

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मिली शर्मनाक हार ने उसका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा दिया. टूर्नामेंट के इतिहास में अब दिल्ली पहली टीम बन गई है जिसने 150 मैच हारा है. इस सीजन 11 मैच में 7 हार झेलने के बाद अब टीम के प्लेऑफ की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है.

DC के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली बार IPL में किसी टीम ने किया ऐसा ...Zoom

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आईपीएल में मिली शर्मनाक हार

नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार (8 मई) को आईपीएल इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है. इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में दिल्ली पहली टीम बन गई हैं जिसने 150 मैच हारें हैं. टीम ने आईपीएल 2026 के अपने 11वें मैच में तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना किया.अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम उन्हें 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. फिन एलेन ने सिर्फ 47 गेंद में शतक लगाकर केकेआर को 143 रन का लक्ष्य 14.2 ओवर में हासिल करने में मदद की. यह इस सीजन में टीम की लगातार चौथी जीत है.

केकेआर के खिलाफ घरेलू दर्शकों के सामने मिली हार दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 में 7वीं और कुल मिलाकर 150वीं हार थी. आईपीएल में सबसे ज्यादा हारने वाली टीमों की सूची में दिल्ली कैपिटल्स सबसे ऊपर है. दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में 147 सीधे हार और तीन सुपर ओवर में हार झेली हैं. टी20 मैचों में सबसे ज्यादा हार का रिकॉर्ड इंग्लैंड की टीम मिडलसेक्स के नाम है. लंदन की इस टीम ने अब तक खेले गए 272 टी20 मैचों में 171 सीधे हार झेली हैं. इसके बाद डर्बीशायर है, जिसने 257 मैचों में 152 हार झेली हैं. दिल्ली कैपिटल्स अब 285 मैचों में 150 सीधे हार के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

आईपीएल 2026 के दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलेन ने केकेआर के लिए 47 गेंद में शतक लगाया. 27 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी पारी में 5 चौके और 10 छक्के लगाए. केकेआर को 143 रन का लक्ष्य सिर्फ 14.2 ओवर में हासिल करने में मदद की.

केकेआर के लिए सबसे तेज शतक

एलेन के 47 गेंद में शतक ने केकेआर के लिए आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया. यह रिकॉर्ड इससे पहले वेंकटेश अय्यर के नाम था. वेंकटेश ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में 16 अप्रैल 2023 को कोलकाता के लिए 49 गेंद में शतक लगाया था.

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading