Last Updated:
राजस्थान रॉयल्स की टीम के मालिकाना हक में एक बार फिर से बादलाव हुआ है. उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल ने टीम में हिस्सेदारी खरीदी है. उन्होंने आईपीएल में शनिवार को गुजरात के खिलाफ होने वाले मैच से पहले यशस्वी जायसवाल और रियान पराग से मुलाकात की.

राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक लक्ष्मी एन मित्तल से हाथ मिलाते यशस्वी जायसवाल
नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स के लिए गुजरात टाइटन्स के खिलाफ होने वाले जरूरी मुकाबले से पहले, टीम से मिलने के लिए एक खास मेहमान जयपुर पहुंचे. राजस्थान टीम के नए मालिक लक्ष्मी एन. मित्तल ने खिलाड़ियों से मुलाकात की. उन्होंने कप्तान रियान पराग और ओपनर यशस्वी जायसवाल के साथ लंबी बातचीत की. लक्ष्मी एन. मित्तल और आदित्य मित्तल के नेतृत्व में मित्तल परिवार ने लगभग 1.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 15,660 करोड़ रुपये) में फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए एक समझौता किया है.
यह अधिग्रहण सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ आदार पूनावाला के साथ मिलकर किया जा रहा है. जिसमें मित्तल और पूनावाला का समूह मनोज बडाले और मौजूदा निवेशकों से फ्रेंचाइजी खरीद रहा है. इस डील में रॉयल्स का पूरा क्रिकेट इकोसिस्टम शामिल है, जिसमें आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका की पार्ल रॉयल्स और कैरेबियन की बारबाडोस रॉयल्स भी शामिल हैं. यह लेन-देन 2026 की तीसरी तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है. इसके बाद मित्तल परिवार फ्रेंचाइजी में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी का नियंत्रण करेगा. पूनावाला के पास करीब 18 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि बाकी 7 प्रतिशत मौजूदा शेयरधारकों के पास रहेगी, जिसमें बडाले भी शामिल हैं.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
