Last Updated:
Rohit Sharma not receive Padma Shri: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा नई दिल्ली में 25 मई को आयोजित पद्म श्री समारोह में दिखाई नहीं दिए. वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने व्यक्तिगत रूप से इस अवॉर्ड को लेने राष्ट्रपति भवन पहुंची थीं. ऐसे में फैंस में ये हैरानी है कि आखिर रोहित शर्मा अवॉर्ड लेने क्यों नहीं गए थे.
पद्म श्री अवॉर्ड समारोह में नहीं आए रोहित शर्मा
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा 25 मई को नई दिल्ली में आयोजित पद्म श्री समारोह में नहीं पहुंचे. रोहित की अनुपस्थिति ने फैंस को भीहैरान कर दिया. रोहित को इस साल की शुरुआत में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए उनके नाम की घोषणा की गई थी. ऐसे में उम्मीद है कि वह राष्ट्रपति भवन में बाद में होने वाले एक समारोह के दौरान यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करेंगे.
रोहित को ये सम्मान भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान, नेतृत्व की उपलब्धियों और राष्ट्रीय टीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिली सफलता को मान्यता देते हुए भारत सरकार द्वारा रोहित को भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ पद्म श्री से सम्मानित किया गया था.महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने व्यक्तिगत रूप से समारोह में शामिल होने के लिए इंग्लैंड में चल रही भारतीय महिला वनडे विश्व कप की तैयारियों से समय निकाला और वहीं रुकी रहीं, वहीं रोहित शेड्यूल संबंधी कारणों की वजह से अवॉर्ड लेने नहीं पहुंच पाए.
अलग-अलग बैच में दिए जाते हैं अवॉर्ड
बता दें कि पद्म पुरस्कार पारंपरिक रूप से राष्ट्रपति भवन में कई हफ्तों के दौरान आयोजित होने वाले अलग-अलग समारोहों में वितरित किए जाते हैं, जिसमें पुरस्कार विजेताओं को अलग-अलग बैचों में विभाजित किया जाता है. अब उम्मीद है कि रोहित इस साल के अंत में होने वाले एक दूसरे समारोह के दौरान आधिकारिक तौर पर अपना अवॉर्ड प्राप्त करेंगे. फैंस को उम्मीद थी कि रोहित शर्मा इस समारोह में शामिल होंगे, क्योंकि इस साल गणतंत्र दिवस पर घोषित पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं में उनका नाम प्रमुखता से शामिल था.
इसके अलावा दूसरा कारण ये भी था कि रोहित शर्मा का 25 मई को अलॉट किए गए बैच का वह हिस्सा भी नहीं थे, लेकिन फैंस ने जब देखा कि रोहित अवॉर्ड सेरेमनी से नदारद हैं तो इंटरनेट पर चर्चा होने लगी और कई फैंस यह सोचने लगे कि रोहित राष्ट्रपति भवन में अन्य विजेताओं के साथ क्यों दिखाई नहीं दिए.पद्म पुरस्कार समारोह आमतौर पर चरणों में आयोजित किए जाते हैं और कई पुरस्कार विजेता अपने शेड्यूल और सरकारी आवंटन के आधार पर बाद के समारोहों के दौरान अपना सम्मान प्राप्त करते हैं.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
