Sports

RCB vs GT IPL playoff 2026: कैसा है आईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी और गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड, जानें किसका पलड़ा है भारी

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On May 25, 2026
3 min read 1.2k views


होमखेलक्रिकेटकैसा है IPL प्लेऑफ में आरसीबी और गुजरात का रिकॉर्ड, जानें किसका पलड़ा भारी

Last Updated:

RCB vs GT playoff record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी उसे फाइनल का टिकट मिल जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं प्लेऑफ में कैसा है आरसीबी और गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड.

कैसा है IPL प्लेऑफ में आरसीबी और गुजरात का रिकॉर्ड, जानें किसका पलड़ा भारीZoom

गुजराज बनाम आरसीबी प्लेऑफ रिकॉर्ड

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की खिताबी जंग आज से शुरू हो रहा है. प्लेऑफ की पहली और दूसरे नंबर की टीम क्वालीफायर मैच में टकराने के लिए तैयार है. मुकाबला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. क्वालिफायर में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम आमने-सामने होगी. लीग स्टेज में आरसीबी और गुजरात दोनों ने 18-18 पॉइंट हासिल किए, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण आरसीबी पहले नंबर पर रही, जबकि गुजरात की टीम ने दूसरे स्थान पर अपने सफर को खत्म किया. ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल के प्लेऑफ में कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड.

आईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी का रिकॉर्ड

आरसीबी की टीम आईपीएल के पहले सीजन से इस लीग में खेल रही है. लीग का ये 19वां सीजन है और टीम 11वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है. इससे पता चलता है कि आरसीबी आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों से एक रही है. आरसीबी पहली बार दूसरे सीजन में प्लेऑफ में पहुंची थी. इस सीजन में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई. इसके बाद तीसरे और चौथे सीजन में भी टीम प्लेऑफ में पहुंची, लेकिन ट्रॉफी से वह दूर ही रही. लीग के चौथे सीजन में भी आरसीबी की टीम फाइनलिस्ट रही थी.

लगातार तीन प्लेऑफ खेलने के बाद आरसीबी अपने लय से भटक गई और 2012, 2013 और 2014 में वह प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई. तीन सीजन की नाकामी के बाद टीम ने दमदार वापसी की और 2015 और 2016 में फिर से उसने प्लेऑफ में एंट्री मारी. 2016 में भी टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन वह चैंपियन नहीं बन पाई. इसके बाद 9 सीजन में से टीम 5 बार प्लेऑफ खेली और आखिरकार 2025 में वह पहली बार ट्रॉफी जीतने में सफल रही. अब ये 11वां मौका है कि प्लेऑफ में आरसीबी फाइनल तक पहुंचे और अपने खिताब को डिफेंड करें.

प्लेऑफ में कैसा खेली है गुजरात टाइटंस की टीम?

आईपीएल के प्लेऑफ में गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड शानदार रहा है. गुजरात साल 2022 से आईपीएल में खेल रही है. टीम ने अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीतकर सनसनी मचा दी थी. इसके बाद आईपीएल 2023 में भी गुजरात की टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन वह अपने खिताब को डिफेंड नहीं कर पाई. आईपीएल 2024 में टीम प्लेऑफ से बाहर रही थी. वहीं आईपीएल 2025 में टीम ने फिर से वापसी की और प्लेऑफ में एंट्री मारी, लेकिन वह एलिमिनेटर से आगे नहीं बढ़ पाई. अब एक बार फिर से आईपीएल 2026 में टीम प्लेऑफ तक पहुंची है जहां उसे क्वालिफायर मैच खेलना है. इस तरह गुजरात आईपीएल के अपने पांच सीजन में से 4 में प्लेऑफ तक पहुंचने का कारनामा किया है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading