Shreyas iyer new india captain: श्रेयस अय्यर को टी-20 का कप्तान बनाना चाहते हैं अजीत अगरकर, गौतम गंभीर की ‘हां’ का इंतजार


होमखेलक्रिकेटश्रेयस अय्यर को T-20 का कप्तान बनाना चाहते हैं अगरकर, गंभीर की ‘हां’ का इंतजार

Last Updated:

Shreyas Iyer India T20 Captain: भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी को लेकर बड़ा बदलाव लगभग तय माना जा रहा है. 2028 टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए BCCI, हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर नए कप्तान पर विचार कर रहे हैं. श्रेयस अय्यर को अजीत अगरकर की पसंद माना जा रहा है, जबकि गंभीर ने अभी रुख स्पष्ट नहीं किया है.

श्रेयस अय्यर को T-20 का कप्तान बनाना चाहते हैं अगरकर, गंभीर की 'हां' का इंतजारZoom

श्रेयस अय्यर का टीम इंडिया का कप्तान बनना तय

नई दिल्ली: इतना तो तय है कि सूर्यकुमार यादव की टी-20 कप्तानी जाने से कोई नहीं रोक सकता. बतौर कप्तान उनकी भारतीय टीम से विदाई तय है. मगर सबसे बड़ा सवाल यही है कि सूर्या के बाद कौन? 2028 टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हेड कोच गौतम गंभीर और अजीत अगरकर को किसी एक नाम पर सहमत होगा होगा. फिलहाल जो खबरें सामने आ रहीं हैं उसके मुताबिक सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर की पसंद श्रेयस अय्यर हैं जबकि गौतम गंभीर ने अबतक अपने पत्ते नहीं खोले हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को उम्मीद है कि मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव को संभावित रूप से नजरअंदाज किए जाने के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अजीत अगरकर के मत से सहमत होंगे.

रिपोर्ट में कहा गया है कि सूर्यकुमार अपनी बल्लेबाजी के खराब फॉर्म और कलाई की चोट के कारण दबाव में हैं हालांकि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ने किसी भी तरह की चोट से इनकार किया है और पहले भी कहा है कि उनका लक्ष्य लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक है.

मुंबई के रहने वाले श्रेयस अय्यर को चौथे नंबर के बल्लेबाज के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार की जगह पक्की हो जाएगी. हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि अगरकर और गंभीर के बीच राष्ट्रीय टीम के कई पहलुओं पर मतभेद हैं, जैसे कि टेस्ट टीम में स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों का इस्तेमाल.

रिपोर्ट में एक अज्ञात उच्च पदस्थ सूत्र के हवाले से कहा गया है, “अजीत एक बेहद मजबूत मुख्य चयनकर्ता हैं, अब तक के सबसे मजबूत चयनकर्ताओं में से एक, उन्होंने भविष्य को ध्यान में रखते हुए कुछ कड़े फैसले लिए हैं और उन्होंने अपनी टीम के साथ टी20 इंटरनेशनल कप्तानी और आगे की रणनीति तैयार कर रखी है. यही कारण है कि श्रेयस को वनडे में उप-कप्तान बनाया गया था और टी-20 विश्व कप से पहले भारत द्वारा खेली गई आखिरी द्विपक्षीय सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया था। अब सवाल यह है कि क्या वह कोच की पसंद हैं? या उनके मन में कोई और है? और क्या वह चयनकर्ताओं की पसंद होगा? ये चर्चा के महत्वपूर्ण बिंदु हैं.

सूत्र ने आगे कहा कप्तानी के अन्य संभावित उम्मीदवारों में शुभमन गिल, अक्षर पटेल, ईशान किशन और तिलक वर्मा के नाम शामिल हैं. खबरों के मुताबिक, संजू सैमसन को शायद ही ज्यादा तवज्जो दी जाएगी. श्रेयस का मामला इसलिए भी ज्यादा मजबूत है क्योंकि एक कप्तान के तौर पर आईपीएल जीता है और एक फाइनल में कप्तानी की है. साथ ही वे लीग के सबसे अनुभवी सक्रिय कप्तानों में से एक हैं.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    IPL खत्म होते ही आ गया बिग क्रिकेट लीग, ग्रेटर नोएडा में खेले जा रहे मुकाबले, टिकट फ्री

    Last Updated:June 03, 2026, 20:00 ISTBCL 2nd Season Greater Noida : बिग क्रिकेट लीग का दूसरा सीजन ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू हो गया…

    जिसे SRH ने पूरे सीजन बेंच पर बिठाए रखा, उसने हैट्रिक लेकर मचाया तहलका, कौन हैं मुंबई टी20 लीग में इतिहास रचने वाले ओंकार तरमले?

    होमखेलक्रिकेटजिसे SRH ने पूरे सीजन बेंच पर बिठाए रखा, उसने हैट्रिक लेकर मचाया तहलका Last Updated:June 03, 2026, 21:00 IST Onkar Tarmale Hat trick Mumbai T20 League: मुंबई के 23…

    Leave a Reply

    You Missed

    अमेरिकी सदन ने ट्रंप को फटकार लगाते हुए ईरान युद्ध रोकने के लिए वोट किया

    अमेरिकी सदन ने ट्रंप को फटकार लगाते हुए ईरान युद्ध रोकने के लिए वोट किया

    रुबियो ने यूक्रेन में युद्ध ‘बढ़ने’ के खतरे की चेतावनी दी

    रुबियो ने यूक्रेन में युद्ध ‘बढ़ने’ के खतरे की चेतावनी दी

    वृश्चिक राशिफल आज, 4 जून, 2026: अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी होगी

    वृश्चिक राशिफल आज, 4 जून, 2026: अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी होगी

    बॉबी देओल को याद है 14 साल की उम्र तक धर्मेंद्र के पास सोना, बताया क्यों कहते थे उन्हें ‘कद्दू’ | बॉलीवुड नेवस

    बॉबी देओल को याद है 14 साल की उम्र तक धर्मेंद्र के पास सोना, बताया क्यों कहते थे उन्हें ‘कद्दू’ | बॉलीवुड नेवस

    स्पेसएक्स का कहना है कि शेयर बाजार में पदार्पण के करीब पहुंचने पर इसकी कीमत 1.75 ट्रिलियन डॉलर है

    स्पेसएक्स का कहना है कि शेयर बाजार में पदार्पण के करीब पहुंचने पर इसकी कीमत 1.75 ट्रिलियन डॉलर है

    हॉन्टेड 3डी: इकोज़ ऑफ द पास्ट का डरावना ट्रेलर जारी: विक्रम भट्ट कहते हैं, “सर्वश्रेष्ठ डरावनी कहानियां कभी भी भूतों के बारे में नहीं होती हैं” 3: बॉलीवुड समाचार

    हॉन्टेड 3डी: इकोज़ ऑफ द पास्ट का डरावना ट्रेलर जारी: विक्रम भट्ट कहते हैं, “सर्वश्रेष्ठ डरावनी कहानियां कभी भी भूतों के बारे में नहीं होती हैं” 3: बॉलीवुड समाचार

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading