
Last Updated:
Onkar Tarmale Hat trick Mumbai T20 League: मुंबई के 23 वर्षीय तेज गेंदबाज ओंकार तरमले ने मुंबई टी20 लीग में हैट्रिक लेकर तहलका मचाया. आकाश टाइगर्स एमडब्ल्यूएस के लिए खेल रहे ओंकार ने ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स के खिलाफ पारी के तीसरे ओवर में लगातार तीन विकेट चटकाए, जिससे वह इस लीग में हैट्रिक लेने वाले दूसरे बॉलर और पहले तेज गेंदबाज बन गए.
ओंकार तरमले ने मुंबई टी20 लीग में ली हैट्रिक.
नई दिल्ली. मुंबई के 23 वर्षीय तेज गेंदबाज ओंकार तरमले ने मुंबई टी20 लीग में हैट्रिक लेकर तहलका मचाया. ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे ओंकार ने आकाश टाइगर्स एमडब्ल्यूएस के खिलाफ पारी के तीसरे ओवर में लगातार तीन विकेट चटकाए, जिससे वह इस लीग में हैट्रिक लेने वाले दूसरे बॉलर बन गए. ओंकार आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. उन्हें हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने 30 लाख रुपये में खरीदा था.
ओंकार तुकाराम तरमले ने टूर्नामेंट के इतिहास की दूसरी और किसी भी तेज गेंदबाज द्वारा ली गई पहली हैट्रिक चटकाई है. पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर चौका खाने के बाद, ओंकार ने अगली तीन गेंदों (दूसरी, तीसरी और चौथी) पर लगातार तीन विकेट झटके.
View this post on Instagram
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







