
Last Updated:
shane warne ball of the century: ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ आज ही के दिन यानी 4 जून 1993 को फेंकी थी. उन्होंने इस लाजवाब गेंद पर इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज माइक गेटिंग को आउट किया था. यह मैच इंग्लैंड के मैनचेस्टर में ‘ओल्ड ट्रैफर्ड’ मैदान पर खेला जा रहा था. यह 1993 की एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच था. इंग्लैंड की धरती पर एशेज सीरीज में शेन वॉर्न के करियर की पहली ही गेंद थी.
शेन वॉर्न की बॉल ऑफ द सेंचुरी.
नई दिल्ली. क्रिकेट जगत में जब भी स्पिन गेंदबाजी की बात होती है, तो महान शेन वॉर्न का नाम सबसे पहले जेहन में आता है. टेस्ट और वनडे को मिलाकर 1000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाने वाले वॉर्न को क्रिकेट इतिहास का सबसे महान लेग-स्पिनर माना जाता है, लेकिन उनके इस सुनहरे सफर की शुरुआत और दुनिया को हैरान करने वाला वो ऐतिहासिक पल आज ही के दिन (4 जून, 1993) आया था. उन्होंने एक ऐसी गेंद फेंकी, जिसे ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ के नाम से जाना गया. चलिए उस गेंद की यादें ताजा करते हैं…
एक गेंद जिसने पलट दी वॉर्न की किस्मत
शेन वॉर्न की लेग-ब्रेक जितनी घातक थी, उनकी गुगली को पढ़ना भी बल्लेबाजों के लिए उतना ही मुश्किल था. हालांकि, करियर के शुरुआती दौर में उनका रिकॉर्ड ऐसा नहीं था. साल 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली एशेज सीरीज से पहले वॉर्न ने केवल 11 टेस्ट मैच खेले थे और उनके खाते में सिर्फ 31 विकेट थे. भारत के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में तो उन्होंने 150 रन देकर सिर्फ 1 विकेट हासिल किया था, लेकिन ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर) टेस्ट में जो हुआ, उसने इतिहास बदल दिया.
माइक गेटिंग को आउट करने के बाद जश्न मानते शेन वॉर्न और साथी खिलाड़ी.
वो जादुई गेंद जिसने माइक गेटिंग को किया सन्न
मैच में इंग्लैंड ने कप्तान ग्राहम गूच और माइकल आथर्टन के बीच 71 रनों की साझेदारी के साथ शानदार शुरुआत की थी. आथर्टन के आउट होने के बाद अनुभवी बल्लेबाज माइक गेटिंग क्रीज पर आए. कप्तान एलन बॉर्डर ने गेंद युवा शेन वॉर्न के हाथों में थमाई. वॉर्न ने अपनी पहली ही गेंद फेंकी, जो लेग-स्टंप के काफी बाहर (रफ पैच पर) टप्पा खाई. गेटिंग ने गेंद को डिफेंड करने के लिए अपना पैर आगे बढ़ाया, लेकिन गेंद वहां से इतनी तेजी के साथ घूमी कि गेटिंग का डिफेंस भेदते हुए सीधे उनके ऑफ-स्टंप को उड़ा गई. गेटिंग कुछ सेकंड के लिए बिल्कुल सन्न खड़े रह गए. उन्हें समझ ही नहीं आया कि गेंद कहां से घूमकर विकेट ले उड़ी. इस जादुई गेंद को क्रिकेट इतिहास की सबसे खतरनाक गेंद यानी ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ कहा गया.
#OnThisDay in 1993, Shane Warne produced the ‘ball of the century’ 😍
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







