India T20I selection: वैभव सूर्यवंशी टीम में, सूर्यकुमार यादव बाहर? श्रेयर अय्यर और रजत पाटीदार में से किसे मिलेगी जगह


होमखेलक्रिकेटवैभव टीम में, सूर्यकुमार बाहर? श्रेयर अय्यर और पाटीदार में से किसे मिलेगी जगह

Last Updated:

India T20I selection: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म चयनकर्ताओं के लिए चिंता का सबब बना हुआ है. खबरें आ रही है कि उनकी छुट्टी तय है. वहीं इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम इंडिया के दरवाजे खुल सकते हैं.

वैभव टीम में, सूर्यकुमार बाहर? श्रेयर अय्यर और पाटीदार में से किसे मिलेगी जगहZoom

क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी टी20 टीम में जगह, सूर्यकुमार यादव पर चयनकर्ता लेंगे फैसला

नई दिल्ली. शनिवार को अजित अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति मुंबई में बैठक करेगी. इसमें आयरलैंड के खिलाफ भारत की टी20 सीरीज (जून में दो मैच), इंग्लैंड के खिलाफ (जुलाई में पांच मैच) और सितंबर में जापान में होने वाले 2026 एशियन गेम्स के लिए टीमों का चयन किया जाएगा. सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाए जाने की खबर सामने आ रही है. सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी को टी20 में मौका दिए जाने पर भी टिकी है.

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलना है. ऐसे में चयनकर्ता इस बात पर विचार कर सकते हैं कि एशियन गेम्स के लिए पहली पसंद की टीम भेजी जाए या नहीं. यूके दौरे के लिए क्या चयनकर्ता इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दम दिखाने वाले खिलाड़ियों को मौका देंगे या नहीं देखा होगा.

क्या सूर्यकुमार को कप्तान बनाए रखा जाए?

यह चयनकर्ताओं के लिए सबसे बड़ा सवाल हो सकता है. भले ही भारत ने उनकी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप डिफेंड किया, लेकिन सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी फॉर्म इस साल भी चर्चा का विषय बनी रही. आईपीएल 2026 में उन्होंने 13 पारियों में सिर्फ 270 रन बनाए, औसत 20.76 और स्ट्राइक रेट 147.54 रहा. टी20 वर्ल्ड कप में भी सूर्यकुमार संघर्ष करते नजर आए थे. नौ पारियों में उन्होंने 242 रन बनाए और स्ट्राइक रेट 136.72 तक गिर गया.

सूर्यकुमार इस सितंबर में 36 साल के हो जाएंगे. दिलचस्प बात यह है कि एशियन गेम्स के लिए 30 संभावित नामों में वो शामिल नहीं हैं. अगला बड़ा टी20 टूर्नामेंट 2028 ओलंपिक्स होगा. इसमें खेलने की इच्छा सूर्यकुमार ने जताई है. क्या चयनकर्ता आने वाली कुछ सीरीज के लिए किसी युवा कप्तान को मौका देंगे? या फिर वे सूर्यकुमार को अनुभव के लिए बतौर खिलाड़ी टीम में शामिल करेंगे?

क्या सूर्यवंशी को मौका मिलेगा?

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले पूरे आईपीएल सीजन में जिस तरह गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं. क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने जैसे परिस्थितियों के अनुसार खेला उससे चयनकर्ता काफी प्रभावित हैं. सवाल सिर्फ इतना है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट किया जाए, क्योंकि अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत में टॉप ऑर्डर संभाला था. संभव है कि ओपनर्स को रोटेट किया जाए और सूर्यवंशी को बड़ा मंच दिया जाए.

श्रेयस और पाटीदार का क्या?

श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार दोनों ही पिछले दो आईपीएल सीजन में शानदार कप्तान रहे हैं. पाटीदार ने इस सीजन अपनी टीम को लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब दिलाया. श्रेयस ने 2025 में पंजाब किंग्स की कप्तानी संभालते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाया. पाटीदार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बतौर बल्लेबाज और कप्तान दोनों रूप में आईपीएल टाइटल डिफेंड कराने में अहम भूमिका निभाई. दोनों ही मिडिल ऑर्डर के लिए दावेदार हैं, ऐसे में संभव है कि सिर्फ एक को ही टीम में जगह मिले.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    SL vs WI 1st ODI: कप्तान की फिफ्टी के बाद दुष्मंता चमीरा का कहर, वेस्टइंडीज को श्रीलंका घर में घुसकर मारा

    होमखेलक्रिकेटकप्तान की फिफ्टी के बाद चमीरा का कहर, वेस्टइंडीज को श्रीलंका घर में घुसकर माराLast Updated:June 04, 2026, 06:04 ISTश्रीलंका की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे…

    टप्पा खाया लेग स्टंप के बाहर और उखाड़ दिया ऑफ स्टंप, स्पिन के ‘जादूगर’ का वो अजूबा जिसे ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ कहा गया

    होमखेलक्रिकेटटप्पा खाया लेग स्टंप के बाहर और उखाड़ दिया ऑफ स्टंप, क्रिकेट का सबसे बड़ा अजूबा Last Updated:June 04, 2026, 05:16 IST shane warne ball of the century: ऑस्ट्रेलिया के…

    Leave a Reply

    You Missed

    NSA Ajit Doval saw Yuri Gagarin’s black Volga car in Moscow, know its specialty

    NSA Ajit Doval saw Yuri Gagarin’s black Volga car in Moscow, know its specialty

    रिपब्लिकन द्वारा व्हाइट हाउस बॉलरूम के लिए 1 अरब डॉलर की कटौती के बाद सीनेट ने फंडिंग बिल को आगे बढ़ाया

    रिपब्लिकन द्वारा व्हाइट हाउस बॉलरूम के लिए 1 अरब डॉलर की कटौती के बाद सीनेट ने फंडिंग बिल को आगे बढ़ाया

    केटीआर ने पवन कल्याण से कहा, ”तेलंगाना अपने चार करोड़ लोगों की जागीर है।”

    केटीआर ने पवन कल्याण से कहा, ”तेलंगाना अपने चार करोड़ लोगों की जागीर है।”

    कुंभ राशिफल आज, 4 जून, 2026: गैर-ज़रूरी चीज़ों के लिए अपना बटुआ बंद रखें

    कुंभ राशिफल आज, 4 जून, 2026: गैर-ज़रूरी चीज़ों के लिए अपना बटुआ बंद रखें

    चयनकर्ताओं ने लिया कड़ा फैसला: विराट की तरह सूर्या का टी20 से बाहर होना, रोहित का टेस्ट से बाहर होना | क्रिकेट समाचार

    चयनकर्ताओं ने लिया कड़ा फैसला: विराट की तरह सूर्या का टी20 से बाहर होना, रोहित का टेस्ट से बाहर होना | क्रिकेट समाचार

    निर्णायक डिम्बग्रंथि कैंसर की दवा रोगियों को अधिक समय और जीवन की बेहतर गुणवत्ता प्रदान करती है

    निर्णायक डिम्बग्रंथि कैंसर की दवा रोगियों को अधिक समय और जीवन की बेहतर गुणवत्ता प्रदान करती है

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading