Sports

Virat Kohli Injury| IPL फाइनल में विराट कोहली को लगी चोट गंभीर, अफगानिस्तान ही नहीं इंग्लैंड दौरे से भी हो सकते हैं बाहर

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On June 4, 2026
3 min read 1.2k views


होमखेलक्रिकेटकोहली की चोट गंभीर, अफगानिस्तान ही नहीं इंग्लैंड दौरे से भी हो सकते हैं बाहर

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दमदार खेल दिखाने वाले विराट कोहली अफगानिस्तान वनडे सीरीज से चोटिल होने की वजह से बाहर हो सकते हैं. जानकारी के मुताबिक आईपीएल फाइनल के दौरान लगी चोट गंभीर है और विराट इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज से बाहर हो सकते हैं.

कोहली की चोट गंभीर, अफगानिस्तान ही नहीं इंग्लैंड दौरे से भी हो सकते हैं बाहर Zoom

कोहली की चोट गंभीर, अफगानिस्तान ही नहीं इंग्लैंड दौरे से भी हो सकते हैं बाहर

नई दिल्ली. टॉप फॉर्म में टीम इंडिया के सुपर स्टार विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ दर्द के बावजूद बल्लेबाजी की. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को पांच विकेट से जीत दिलाई. लगातार दूसरी बार IPL खिताब जीतने के कुछ दिन बाद कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से बाहर कर दिया गया है. ये सीरीज एक मात्र टेस्ट मैच के बाद 13 जून से धर्मशाला में शुरू होगी. स्पोर्ट्स तक के मुताबिक कोहली को डिस्टल सेमीमेम्ब्रेनोसस टेंडन में चोट लगी है. आम भाषा में कहें तो यह एक दुर्लभ चोट है, जिससे घुटने में तेज दर्द होता है.

IPL 2026 फाइनल में कोहली को कब चोट लगी?

आईपीएल 2026 फाइनल में रन चेज के 11वें ओवर में कोहली ने फिजियो को बुलाया था. ओवर की चौथी गेंद के बाद जब दो रन लिए तो कोहली को मेडिकल हेल्प की जरूरत पड़ी. उन्हें दाहिने हैमस्ट्रिंग में परेशानी महसूस हुई. शुरुआती इलाज के बाद वह खेलने के लिए तैयार हो गए और 25 गेंद में अपने करियर की सबसे तेज IPL फिफ्टी बनाई.  13वें ओवर में उन्होंने राशिद की गेंद पर एक रन लेने के लिए लंगड़ाते हुए दूसरे छोर तक पहुंचे. रन चेज के दौरान उनकी परेशानी जारी रही, लेकिन उन्होंने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी.

हार्दिक के साथ कोहली बेंगलुरु में जुड़ेंगे?

कोहली को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिलहाल अपनी फिटनेस साबित करने के लिए मौजूद हैं. रोहित शर्मा भी CoE में रिपोर्ट कर सकते हैं. रोहित की वनडे सीरीज में भागीदारी भी फिटनेस पर निर्भर करेगी.

इंग्लैंड सीरीज पर भी सवाल?

चोट की गंभीरता अभी तक पता नहीं चली है, जब तक BCCI आधिकारिक मेडिकल अपडेट नहीं देता. हैमस्ट्रिंग टेंडन की चोट से उबरने में तीन से आठ हफ्ते लग सकते हैं. कुछ मामलों में रिकवरी टाइम 12 हफ्ते तक बढ़ सकता है. कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में से एक हैं, इसलिए उनका रिकवरी पीरियड कम हो सकता है. फिलहाल, इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में उनकी भागीदारी पर भी सवाल है. यह सीरीज 14 जुलाई से एजबेस्टन, बर्मिंघम में शुरू होगी.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading