आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को इस बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का दावेदार माना जा रहा है. टॉप 5 बैटर की लस्ट में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की बैटर का बोलबाला है. इसमें किसी भी भारतीय का नाम शामिल नहीं है.

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आगाज बहुत जल्दी होने जा रहा है. टूर्नामेंट के इतिहास में एक से बढ़कर एक बैटर उतरे और रनों का अंबार लगाया. इस बार भी कई स्टार खिलाड़ियों पर नजर रहने वाली है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले चलिए जान लेते हैं कि कौन से हैं इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर.

न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स सर्वकालिक रन बनाने वाली बल्लेबाज के रूप में अपना दबदबा बनाए हुए हैं. नौ एडिशन (2009-2024) में उन्होंने 42 पारियों में 1,216 रन जमा किए हैं, जो किसी भी अन्य खिलाड़ी से काफी आगे है. उनका औसत 31.17 और स्ट्राइक रेट 111.05 रहा, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं.

महिला टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर की लिस्ट में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर हैं. 35 पारियों में इस बैटर ने कुल 1014 रन बनाए. उनका औसत 37.55 बेहद प्रभावशाली है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हीली का नाम आता है. उन्होंने 39 पारियों में 1,008 रन बनाए, टूर्नामेंट के दौरान उनकी बल्लेबाजी का स्ट्राइक रेट 129.39 रहा है.

चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग हैं. 32 पारियों में उन्होंने 992 रन जुटाए. लैनिंग का सर्वोच्च स्कोर 126 रन है और उनका औसत 39.68 टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ में से एक है.

महिला टी20 वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी से राज करने वाले बैटर की लिस्ट में पांचवें स्थान पर न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन हैं. टूर्नामेंट में खेली 37 पारियों में उन्होंने कुल 785 रन बनाए.

बेट्स की निरंतरता, टेलर की तकनीक, हीली की आक्रामकता, लैनिंग की कप्तानी वाली परिपक्वता और डिवाइन की पावर-हिटिंग ने कई मैचों का रुख बदला. इन खिलाड़ियों ने न सिर्फ अपने देशों को मजबूत बनाया बल्कि युवा बल्लेबाजों को प्रेरित भी किया. महिला क्रिकेट में टी20 विश्व कप अब बड़े स्कोर और रोमांचक मुकाबलों का मंच बन चुका है.

इन दिग्गजों के रिकॉर्ड युवा सितारों जैसे स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और अन्य के लिए चुनौती बन गए हैं। अगले संस्करण में क्या कोई इन आंकड़ों को पार कर पाएगा? फिलहाल ये पांच नाम महिला टी20 विश्व कप के स्वर्णिम इतिहास में अमर हो चुके हैं.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
